Dharmendra Pradhan News Today: इस्तीफे की मांग के बीच शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने X पर किया पोस्ट, एक घंटे के भीतर ‘कॉकरोच’ समर्थकों ने कमेंट से भर दिया पूरा सोशल मीडिया, जानिए क्या लिखा है उन्होंने
Dharmendra Pradhan News Today: इस्तीफे की मांग के बीच शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने X पर किया पोस्ट, एक घंटे के भीतर 'कॉकरोच' समर्थकों ने कमेंट से भर दिया पूरा सोशल मीडिया, जानिए क्या लिखा है उन्होंने
Dharmendra Pradhan News Today: इस्तीफे की मांग के बीच शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने X पर किया पोस्ट, एक घंटे के भीतर 'कॉकरोच' समर्थकों ने कमेंट से भर दिया पूरा सोशल मीडिया, जानिए क्या लिखा है उन्होंने / image: AI Generated
- धर्मेंद्र प्रधान ने गुरु पूर्णिमा से जुड़ा एक आध्यात्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया
- दिल्ली पुलिस के अनुसार 118 से अधिक पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल हुए
- दिल्ली पुलिस ने हिंसा के मामले में करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
नई दिल्ली: Dharmendra Pradhan News Today कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध मार्च के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब कथित परीक्षा अनियमितताओं को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कॉजपा के आह्वान पर हजारों लोगों ने संसद की ओर कूच करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधान ने संसद भवन परिसर स्थित शाह के कार्यालय में उनसे मुलाकात की। हालांकि, बैठक में क्या चर्चा हुई, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं, इस मुलाकात के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें एक घंटे के भीतर ही हजारों लाइक्स और पोस्ट आ चुके हैं।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया पोस्ट
Dharmendra Pradhan News Today शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि ”ध्यान का आधार गुरु की मूर्ति है, पूजा का आधार गुरु के चरण हैं, मंत्र का आधार गुरु के वचन हैं और मोक्ष का आधार गुरु की कृपा है।” हालांकि ये उनका रेगुलर पोस्ट है और इस पोस्ट में अमित शाह से मुलाकात और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन इस पोस्ट पर कल दिल्ली में हुए प्रदर्शन के वीडियो कमेंट किए जा रहे हैं और शिक्षा मंत्री से सवाल पूछ रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में 70 पुलिसकर्मी घायल
दूसरी ओर दिल्ली पुलिस कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा)के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर दंगा करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लोक सेवकों पर हमला करने सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। दिल्ली पुलिस ने देर रात एक बयान में यह जानकारी दी।
‘चलो संसद’ मार्च का आह्वान
बयान के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में 118 से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। उसने बताया कि 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कि हिंसा के दौरान 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने बयान में बताया कि प्रदर्शनकारियों के उग्र, आक्रामक और हिंसक रुख के चलते हुई इस झड़प में विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। संगठन ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को ‘चलो संसद’ मार्च का आह्वान किया था।
ये भी पढ़ें
- ओडिशा: पूर्व प्रेमिका की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
- All School Holiday Today: हो गई बच्चों की मौज! आज से लगातार इतने दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
- Stock Market 21 July 2026: तेजी का धमाका या मंदी का महाझटका? गिफ्ट निफ्टी ने खोल दिए बाजार के राज, आज इन शेयरों पर रखें पैनी नजर

Facebook


