व्यक्ति के पटरी पर कूदने के कारण कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन सेवाएं प्रभावित

Ads

व्यक्ति के पटरी पर कूदने के कारण कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन सेवाएं प्रभावित

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 09:16 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 09:16 PM IST

कोलकाता, 22 फरवरी (भाषा) टॉलीगंज स्टेशन पर रविवार को एक यात्री ट्रेन के आगे कूद गया, जिस कारण कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन पर सेवाएं लगभग 30 मिनट तक बाधित रहीं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम 4:20 बजे हुई, जब 25 से 30 वर्ष की आयु का एक पुरुष यात्री ट्रेन के स्टेशन में प्रवेश करते ही पटरी पर कूद गया।

पुलिस ने बताया कि ट्रेन सेवाएं तुरंत रोक दी गईं, जिससे कॉरिडोर पर यातायात अवरूद्ध हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि पूरे दक्षिणेश्वर-शहीद खुदीराम मार्ग पर सामान्य परिचालन शाम करीब 4:50 बजे बहाल हुआ।

यात्री को बचा लिया गया और इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है।

भाषा अमित सुभाष

सुभाष