कोलकाता पुलिस ने टीएमसी कार्यालय में हाथापाई के सिलसिले में पूर्व विधायक को समन जारी किया

कोलकाता पुलिस ने टीएमसी कार्यालय में हाथापाई के सिलसिले में पूर्व विधायक को समन जारी किया

कोलकाता पुलिस ने टीएमसी कार्यालय में हाथापाई के सिलसिले में पूर्व विधायक को समन जारी किया
Modified Date: September 6, 2026 / 04:51 pm IST
Published Date: September 6, 2026 4:51 pm IST

कोलकाता, छह सितंबर (भाषा) कोलकाता पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी के दफ्तर में पार्टी के चुनाव चिह्न वाले होर्डिंग को हटाने को लेकर हुई हाथापाई के मामले में रविवार को पार्टी के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर को समन जारी किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शेक्सपियर सरणी थाने की एक टीम नोटिस देने के लिए सुबह कस्बा इलाके में कबीर के घर पहुंची।

उन्होंने बताया कि उन्हें बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

पुलिस ने बताया कि तृणमूल महासचिव बनर्जी को दो प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है, जबकि पार्टी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन और कबीर दो मामलों में अन्य लोगों के साथ नामजद हैं।

पुलिस ने इससे पहले 27 अगस्त की इस घटना के सिलसिले में बनर्जी, उनके सहयोगी सुमित राय और ओब्रायन से पूछताछ की थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपों में सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा डालना, गैर-कानूनी रूप से एकत्र होना और महिला कर्मियों से मारपीट करने के साथ उनका उत्पीड़न शामिल हैं।

कैमैक स्ट्रीट पर एक इमारत की सबसे ऊपरी मंज़िल पर सड़क की तरफ़ लोहे के ढांचे पर तृणमूल के चुनाव चिह्न वाला जो होर्डिंग लगा था, उसे पुलिस के घुसने के बाद केएमसी कर्मचारियों ने हटा दिया था।

ओ’ब्रायन ने पहले आरोप लगाया था कि पुलिस एक ‘गैर-कानूनी’ नोटिस लेकर दफ़्तर में घुस गई, वरिष्ठ नेताओं के साथ मारपीट की और पार्टी समर्थकों एवं दफ़्तर के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की।

उन्होंने निजी गार्ड द्वारा प्रतिरोध के प्रयासों की खबरों को भी ‘फर्जी खबर’ बताया था।

इस घटना के संबंध में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

भाषा राजकुमार संतोष

संतोष


लेखक के बारे में