Kolkata School Towel Dance video : स्कूल के अंदर ही तौलिया लपेटकर छात्राओं ने शुरू कर दी ऐसी हरकत! वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

कोलकाता के एक स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं के टॉवल डांस का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर स्कूल आयोजनों की मर्यादा और उपयुक्तता को लेकर बहस तेज हो गई है।

Kolkata School Towel Dance video : स्कूल के अंदर ही तौलिया लपेटकर छात्राओं ने  शुरू कर दी ऐसी हरकत! वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

kata School Towel Dance video / Image Source : x / source

Modified Date: March 14, 2026 / 11:39 pm IST
Published Date: March 14, 2026 11:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • स्कूल कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
  • टॉवल डांस को लेकर लोगों ने सवाल उठाए।
  • स्कूल प्रबंधन की ओर से अभी बयान नहीं आया।

नई दिल्ली : Kolkata School Towel Dance video पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित ‘जीवन ज्योति मॉडल स्कूल’ के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वायरल क्लिप में स्कूली छात्राओं का एक समूह तौलिया लपेटकर टॉवल डांस मंच पर परफॉर्म करता नजर आ रहा है। मंच के पीछे लगे बैनर पर स्कूल का नाम साफ देखा जा सकता है, जिसके बाद से ही शिक्षा जगत और सोशल मीडिया पर एक तीखी बहस छिड़ गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में छात्राएं संगीत की धुन पर डांस करती दिख रही हैं, जबकि मंच के ठीक सामने बड़ी संख्या में अन्य स्कूली बच्चे और दर्शक बैठे हुए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर का कहना है की स्कूल के गरिमापूर्ण माहौल के लिए पूरी तरह अनुचित बताया है।  Viral Video  आलोचकों का तर्क है कि शैक्षणिक संस्थानों को अनुशासन और अच्छे मूल्यों को बढ़ावा देना चाहिए, न कि ऐसी गतिविधियों को, जो बच्चों की संवेदनशीलता के लिए अनुपयुक्त हों।
सोशल मीडिया पर लोगों ने स्कूल प्रशासन और कार्यक्रम के आयोजकों से कड़े सवाल पूछे हैं। कई यूजर्स ने इसे शर्मनाक’ करार देते हुए अधिकारियों से मामले की जांच और आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, बहस के बीच कुछ यूजर्स ने इसे ओवररिएक्शन भी बताया है।

स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर खड़े हुए सवाल

यह वायरल वीडियो न केवल एक स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि स्कूलों में आयोजित होने वाले आयोजनों की मर्यादा और सुरक्षा पर एक गंभीर चिंता भी पैदा करता है। फिलहाल स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..