Kotdwar Deepak Kumar Case: ‘पुलिस ने मुझे सुरक्षा का…’, राहुल गांधी के ट्वीट के बाद दीपक कुमार ने जारी किया नया वीडियो, लोगों से की ये अपील

Kotdwar Deepak Kumar Case:

Kotdwar Deepak Kumar Case: ‘पुलिस ने मुझे सुरक्षा का…’, राहुल गांधी के ट्वीट के बाद दीपक कुमार ने जारी किया नया वीडियो, लोगों से की ये अपील

deepak kumar image source: iamharunkhan x handle

Modified Date: February 2, 2026 / 03:18 pm IST
Published Date: February 2, 2026 3:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी का खुला समर्थन
  • भारत का हीरो’ बताया
  • पुलिस कार्रवाई का भरोसा

Kotdwar Deepak Kumar Case: देहरादून: उत्तराखंड में एक मुस्लिम दुकानदार के साथ कथित बदसलूकी के मामले के राजनीतिक तूल पकड़ने के बाद अब दीपक कुमार का नया बयान आया है। कोटद्वार में दुकान के नाम को लेकर शुरू हुए विवाद में हस्तक्षेप करने वाले दीपक कुमार नामक युवक को जान से मारने की धमकियां मिलने की बात सामने आई है। इस पूरे घटनाक्रम पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने खुलकर दीपक कुमार का समर्थन किया था और उन्हें ‘भारत का हीरो’ बताया था। वहीं अब, दीपक कुमार का कहना है कि, पुलिस उनका सहयोग कर ही है। उनका यह भी कहना है कि, पुलिस ने मुझे सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

Deepak Kumar : नए वीडियो में दीपक ने क्या कहा ?

दीपक ने बताया की पुलिस ने उनके साथ हुई घटना की निंदा की। साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई करने की भी बात कही। दीपक कुमार का कहना है कि, पुलिस उनका सहयोग कर ही है। उनका यह भी कहना है कि, पुलिस ने मुझे सुरक्षा का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही दीप ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

 

Muslim Shopkeeper Harassment: क्या है पूरा मामला ?

मामला उत्तराखंड के कोटद्वार का है, जहां एक मुस्लिम पिता-पुत्र पिछले करीब 30 वर्षों से ‘बाबा स्कूल ड्रेस’ नाम से दुकान चला रहे हैं। दुकान का नाम हिंदू प्रतीक से जुड़ा होने को लेकर हिंदू समाज के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और नाम बदलने का दबाव बनाया। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार के साथ बदसलूकी भी की गई। विवाद बढ़ने पर स्थानीय हिंदू समुदाय के दो युवकों, दीपक और विजय, ने इसका विरोध किया और कथित तौर पर दबाव बनाने आए लोगों को दुकान से भगा दिया।

इसके बाद दीपक कुमार को लगातार धमकियां मिलने लगीं। बताया जा रहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। दीपक को मिल रही धमकियों की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनके समर्थन में आगे आए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक के बाद एक पोस्ट किए।

Rahul Gandhi supports Deepak Kumar: राहुल गांधी ने बताया भारत का हीरो

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, “हम तुम्हारे साथ हैं भाई। डरो मत। हमें और दीपकों की ज़रूरत है।” उन्होंने दीपक कुमार को ‘भारत का हीरो’ बताते हुए कहा कि वह संविधान और इंसानियत के लिए खड़े हैं। राहुल गांधी ने लिखा कि दीपक उस संविधान की रक्षा कर रहे हैं, जिसे बीजेपी और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साजिश कर रहे हैं।

अपने बयान में राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक ज़हर घोल रहा है, ताकि भारत को बांटकर डर के सहारे शासन किया जा सके। राहुल गांधी ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राज्य सरकार खुलेआम उन असामाजिक तत्वों का साथ दे रही है, जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगे हैं।

राहुल गांधी ने आगे लिखा, “नफ़रत, डर और अराजकता के माहौल में कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता। शांति के बिना विकास सिर्फ़ एक जुमला है।” उन्होंने कहा कि देश को ऐसे लोगों की ज़रूरत है, जो न झुकें, न डरें और पूरी ताक़त से संविधान के साथ खड़े रहें। अपने संदेश के अंत में राहुल गांधी ने दीपक कुमार को संबोधित करते हुए लिखा, “तुम बब्बर शेर हो।”


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।