श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, कृष्णमय हुआ पूरा देश
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, कृष्णमय हुआ पूरा देश
देशभर में धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। रात 12 बजते ही मथुरा, वृंदावन समेत देशभर के कृष्ण मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। भक्तों के ‘जय कन्हैया लाल’ की जयघोष के साथ भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया. भगवान के जन्म के बाद उनका दुग्धाभिषेक किया गया। द्वारिका में भी कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मथुरा, वृंदावन के मंदिरों में कृष्ण की मनमोहक छवि देखने के लिए देशभर से भक्त पहुंचे।
भागवत भवन में अलौकिक कार्यक्रम रात्रि 11 बजे से शुरू हुआ। श्रीगणेश नवग्रह आदि का पूजन शुरू हुआ। कमल पुष्पों से ठाकुरजी का सहस्रार्चन किया गया। रजत निर्मित कामधेनु का पूजन और 33 कोटि देवताओं का आह्वान किया गया कि वे गौ के शरीर मे विराजमान होकर स्वयम ठाकुर जी का अभिषेक करें। 11:30 बजे नवग्रह पूजन सम्पन्न हुआ। इसके बाद कमल पुष्पों से अर्चन हुआ।

Facebook


