के.एस. सोमशेखर राज्यसभा सचिवालय में सचिव नियुक्त किये गए
के.एस. सोमशेखर राज्यसभा सचिवालय में सचिव नियुक्त किये गए
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने के. एस. सोमशेखर को राज्यसभा सचिवालय में सचिव नियुक्त किया है।
सचिव के पद पर सोमशेखर की नियुक्ति शनिवार से प्रभावी हो गई।
वह सचिवालय में अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव और निदेशक सहित विभिन्न पदों पर रहे हैं। संसदीय व्याख्या, प्रशासन और समिति कार्य में उन्हें व्यापक अनुभव है। वह 1993 में सेवा में शामिल हुए थे।
सोमशेखर ने कर्नाटक सरकार में भी उच्च पदों पर सेवा दी है और अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
राज्यसभा सचिवालय के एक बयान के अनुसार, उन्होंने ब्रिटेन और यूरोपीय संघ में संसदीय प्रक्रियाओं का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है और जिनेवा में अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की बैठकों में भी भाग लिया है।
भाषा सुभाष धीरज
धीरज

Facebook


