बड़ा हादसा : 100 मीटर गहरी खाई में गिरी वाहन, हादसे में चार पर्यटकों की मौत

Four tourists killed in accident : बड़ा हादसा : 100 मीटर गहरी खाई में गिरी वाहन, हादसे में चार पर्यटकों की मौत

बड़ा हादसा : 100 मीटर गहरी खाई में गिरी वाहन, हादसे में चार पर्यटकों की मौत

Traumatic accident: The family ended in the blink of an eye, five people including two children lost their lives, know the matter

Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: October 19, 2022 12:25 am IST

लेह।  Four tourists killed in accident :  लेह में मंगलवार को एक वाहन के फिसलकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी मोहम्मद फिरोज, रेयाज अहमद और आजम खान तथा उत्तर प्रदेश के रहने वाले जीशान अहमद के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : Diwali Offers : यहां मिल रहा सबसे सस्ता सामान, ज्वेलरी और डिजाइनर कपड़ो में मिल रही भारी छूट…

Four tourists killed in accident :  लेह की पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने कहा कि हादसा खारदुंगला टॉप पर बर्फबारी के कारण हुआ, जिसके कारण वहां फिसलन बढ़ गई थी। उन्होंने बताया कि आपदा मोचन बल के साथ पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें : एक महीने का वेतन दान करेंगे छत्तीसगढ़ सांसद, 58 फीसदी आरक्षण को लेकर किया ऐलान

नित्या के मुताबिक, बचाव दल तीन घायलों को बचाने में कामयाब रहे थे, जबकि चौथे व्यक्ति की पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि हालांकि, तीनों घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : ‘कुछ लोगों को पसंद नहीं यहां के बच्चे पढ़ाई करें’ ये क्या बोल गए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

लद्दाख पुलिस ने लोगों, खासकर पर्यटकों से खराब मौसम को देखते हुए नुब्रा, पैंगोंग और ऊंचाई वाले अन्य इलाकों की यात्रा से बचने की अपील दोहराई है।

और भी है बड़ी खबरें…


लेखक के बारे में