नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने दक्षिण पूर्वी जिले में इस्तेमाल की मियाद पूरी कर चुके खाद्य पदार्थों को दोबारा पैक कर बाजार में बेचने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर बड़ी मात्रा में ‘एक्सपायर्ड’ (इस्तेमाल की अवधि समाप्त कर चुके) खाद्य पदार्थों को जब्त किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह छापेमारी दक्षिणपूर्वी दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाने की एक टीम ने की।
पुलिस ने कहा कि जब्त की गई वस्तुओं में ‘एक्सपायर्ड’ खाद्य उत्पाद, नकली लेबल व बारकोड लगाने वाली मशीने शामिल हैं।
भाषा नोमान
नोमान पवनेश
पवनेश