8 Members of Jaish-e-Mohammed Arrested || Image- upuknews file
अहमदाबाद: गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एटीएस की टीम ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। (8 Members of Jaish-e-Mohammed Arrested) जांच एजेंसियों के मुताबिक़ ये आरोपी गुजरात में संगठन का नेटवर्क खड़ा करने, नए लोगों की भर्ती करने, आतंकी विचारधारा फैलाने और राज्य समेत देश के अन्य हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अहमद गाजीवाला उर्फ अबू उबैदा (19), इब्राहिम घाघा (30), मुदस्सिर गाजीवाला (22), जकारिया दुर्रानी मोहम्मद अम्मार घाघा (21), मुफ्ती फौजान दाऊवा (40), मोहम्मद अमीन पालनपुरी (21), मोहम्मद अब्दुल सावदी (22) और बिलाल दुर्रानी घाघा (18) के रूप में हुई है। इनमें से आरोपी गुजरात के बनासकांठा, पाटन और नवसारी जिलों के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी मध्य प्रदेश के देवास का निवासी है। ATS के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी सिद्धपुर और चिखली स्थित धार्मिक मदरसों से जुड़े हुए थे।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह ग्रुप पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के निर्देश पर गुजरात में एक मॉड्यूल तैयार करने की कोशिश कर रहा था। (8 Members of Jaish-e-Mohammed Arrested) जांच एजेंसियों के मुताबिक सभी आरोपी संगठन का नेटवर्क मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और भविष्य में आतंकी हमलों के लिए आवश्यक मददगार तैयार करने में जुटे थे।
Eight accused associated with the proscribed terror organisation Jaish-e-Mohammed (JeM) arrested from various districts of Gujarat and Madhya Pradesh. They were actively working on behalf of Jaish-e-Mohammed to set up an active network in the state of Gujarat to further its… pic.twitter.com/69J5WRWVKN
— ANI (@ANI) July 3, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
ATS ने गुरुवार को इस मामले में यूएपीए और बीएनएस के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आपराधिक साजिश से जुड़े धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल जांच एजेंसियां आरोपियों के संपर्कों, फंडिंग नेटवर्क, भर्ती ऑपरेशन की भूमिका की गहन जांच कर रही हैं।
#BREAKING : The Gujarat Anti-Terrorist Squad (ATS) has arrested eight alleged operatives linked to the banned terror outfit Jaish-e-Mohammed (JeM) for allegedly attempting to establish a terror network in the state.
Those arrested have been identified as
1. Ahmed Abdullah… pic.twitter.com/f3PZJggX9b— upuknews (@upuknews1) July 3, 2026
आईटीयू-समर्थित ‘एआई फॉर गुड ग्लोबल कमीशन’ में अंबानी, मित्तल संस्थापक सदस्य बने
कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य ने मुंबई में 4,446 खुले मैनहोल को लेकर जताई चिंता
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसने के मामले में दो अधिकारी निलंबित
देश के कुल आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश का 26 प्रतिशत का योगदान : योगी आदित्यनाथ
हुडको से एक लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण का समझौता, टाउनशिप के विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री