लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी अयूब लेलहारी मारा गया
लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी अयूब लेलहारी मारा गया
कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी अयूब लेलहारी मारा गया। आतंकवाद की कई घटनाओं में शामिल लेलहारी की मौत सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी है। लेलहारी की मौत से घाटी में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका लगा है। काफी समय से सुरक्षाबलों को लेलहारी की तलाश थी। इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को 24 घंटे तक चली गोलीबारी में हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर यासीन इत्तू सहित तीन आतंकवादी मारे गए। इसमें दो जवान भी शहीद हुए। इस दौरान दर्जन भर पत्थरबाज भी सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में घायल हुए। सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच करीब 24 घंटे गोलीबारी चली. शोपियां जिले के अवनीरा गांव में गोलीबारी के दौरान मारे जाने वालों में हिजबुल का आपरेशनल कमांडर यासीन इत्तू उर्फ महमूद गजनवी भी शामिल था। अन्य दो मारे गए आतंकवादियों की पहचान उमर माजिद और इरफान के तौर पर हुई है।

Facebook


