BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Latest News Live Update 22 March 2025: आरसीबी की जीत से शुरुआत.. पहले ही मुकाबले में केकेआर को दी 7 विकेट से शिकस्त..

Latest News Live Update 22 March 2025: सुनील नारायण ने भी 26 गेंदों में 44 रन बनाए, अपनी पारी में सुनील नारायण ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। इस …

Shyam DwivediUpdated on 22 Mar 2025 | 11:43 pm
RCB defeated KKR by 7 wickets

RCB defeated KKR by 7 wickets: कोलकाता: आईपीएल के पहले मुकाबले में कोहली और सॉल्ट ने धुआंधार पारी खेली और केकेआर को 7 विकेट से हराया। इस मैच में कोहली ने 36 गेंदों पर 59 जबकि सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने 31 गेंदों पर 56 रन बनाये। इस तरह आरसीबी ने यह मुकाबला 17 वे ओवर में ही अपने नाम कर लिया।

Read Also: हॉकी इंडिया ने महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 65 सदस्यीय कोर संभावित समूह की घोषणा की

IPL RCB vs KKR Result

RCB defeated KKR by 7 wickets : इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शुरुआत की है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने तूफानी बल्लेबाजी की और 25 गेंदों में 51 रन ठोक डाले। इस पारी में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं सुनील नारायण ने भी 26 गेंदों में 44 रन बनाए, अपनी पारी में सुनील नारायण ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। इस तरह केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुये आरसीबी के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा था।

यहां Click कर देखें पूरा Score

कोलकता: आईपीएल 2025 के पहले ही मैच के पहले इनिंग में चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिली। कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मैच खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शुरुआत की है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने तूफानी बल्लेबाजी की और 25 गेंदों में 51 रन ठोक डाले। इस पारी में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं सुनील नारायण ने भी 26 गेंदों में 44 रन बनाए, अपनी पारी में सुनील नारायण ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। इस तरह केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुये आरसीबी के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा है।

KKR vs RCB Scorecard

 IPL 2025 KKR vs RCB Live Score: नई दिल्ली।  आज यानी 22 मार्च से आईपीएल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल का 18वां संस्करण एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। जिसमें संगीर श्रेया घोषाल ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इस बीच कई फिल्मी सितारें भी पहुंचे। वहीं बता दें कि, चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्सऔर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है।

 

नई दिल्ली।  केंद्रीय मंत्रियों समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता 22 मार्च को बिहार के स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार से देशभर में लगभग 75 स्थानों पर आयोजित होने वाले सप्ताहभर चलने वाले समारोहों का हिस्सा होंगे। राज्य की प्रवासी आबादी को साधने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी का यह राष्ट्रव्यापी आयोजन बिहार में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले किया गया है। बिहार में भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन का हिस्सा है।

चंडीगढ़: हरियाणा के पानीपत में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता रवींद्र मिन्ना की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को उसके पड़ोसी ने ही उन्हें सिर पर गोली मार दी। हमला करने वाले ने जेजेपी नेता के अलावा उसके चचेरे भाई और एक अन्य साथी को भी गोली मार दी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।

नई दिल्ली: बस कुछ घंटों का इंतजार और फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज हो जाएगा। सीजन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। यह टूर्नामेंट 65 दिनों तक खेला जाएगा और इसमें कुल 74 मुकाबले होंगे। IPL 2024 का ख‍िताब कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीता था। IPL का ख‍िताब सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमों में मुंबई इंड‍ियंस और चेन्नई सुपर किंग्स शामिल हैं। दोनों ने इस ख‍िताब को 5-5 बार जीता है।

भोपाल: MP News मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। आज राजधानी के करीब 60 इलाकों में आज बिजली कटौती की जाएगी। इन इलाकों में मेंटेनेंस के चलते आधे घंटे से 7 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। इनमें सर्वधर्म कॉलोनी, इंद्रपुरी, नयापुरा, सोनागिरी, राजहर्ष कॉलोनी, जानकी नगर, भैरोपुर, छत्रसाल नगर, प्रियंका होम्स, जेके टाउन जैसे कई बड़े रहवासी इलाके शामिल है।

22 Mar 2025 | 10:43 pm

Bhopal Breaking News: DGP कैलाश मकवाना देर रात कर सकते है, थानों का दौरा

DGP कैलाश मकवाना देर रात कर सकते है, थानों का दौरा…

देर रात करेंगे अचानक शहर के कुछ थानों का औचक निरीक्षण…

शहर में लगातार बढ़ रहे क्राइम के मामलों के चलते खुद DGP आज रात शहर के थानों का करेंगे निरीक्षण देखेंगे कार्रवाई के रजिस्टर….

22 Mar 2025 | 10:42 pm

Ratlam Breaking News: कारों से भरे ट्राले में लगी आग, ट्राले में आग लगने का कारण अज्ञात

रतलाम: कारों से भरे ट्राले में लगी आग
ट्राले में आग लगने का कारण अज्ञात
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
फोरलेन के घटला ब्रिज के पास की घटना

22 Mar 2025 | 9:56 pm

Khargone Breaking News: ग्राम पंचायत सचिव की बिगड़ी तबीयत, जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह पर आरोप

खरगोन: ग्राम पंचायत सचिव की बिगड़ी तबीयत
जिपं CEO की बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत
सचिव को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह पर आरोप
डांटने और सस्पेंड की चेतावनी देने पर तबीयत बिगड़ने का आरोप
दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर CEO ने दी थी हिदायत
बड़वाह थाना क्षेत्र की घटना

22 Mar 2025 | 9:38 pm

Raipur Breaking News: कांग्रेस ने अपने 11 जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा, कांग्रेस पहले अपनी पार्टी को ठीक करे

रायपुर: कांग्रेस ने अपने 11 जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की

इस मामले में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा

कांग्रेस पहले अपनी पार्टी को ठीक करे

अध्यक्ष, महामंत्री की नियुक्ति क्या करेंगे, उनके पास चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता नहीं है

22 Mar 2025 | 9:36 pm

Mahasamund Breaking News: करणी कृपा स्टील प्लांट में हुआ हादसा, डस्ट और गर्म पानी से 3 लोग झुलसे

महासमुंद-
करणी कृपा स्टील प्लांट में हुआ हादसा
डस्ट और गर्म पानी से 3 लोग झुलसे
तीनों घायलों को किया रायपुर रेफर
तुमगांव थाना क्षेत्र की घटना

22 Mar 2025 | 9:28 pm

Jabalpur News: MP PSC की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर HC का आदेश

जबलपुर- MP PSC की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर HC का आदेश

HC ने SC ST वर्ग के उम्मीदवारों को दी राहत

SC ST वर्ग के गेस्ट टीचर्स को आयुसीमा में दी जाए छूट : HC

HC ने आयुसीमा में 5 साल की छूट देने के दिए आदेश

ऐसे उम्मीदवारों के रिजल्ट HC के अंतिम निर्णय के रहेंगे अधीन

22 Mar 2025 | 8:59 pm

CG News: छत्तीसगढ़ वन विभाग के 7 अधिकारी-कर्मचारियों का निलंबन

रायपुर

छग वन विभाग के 7 अधिकारी-कर्मचारियों का निलंबन

विधानसभा में गलत जानकारी देने पर हुआ निलंबन

इंदिरा निकुंज माना रोपणी से संबंधी सवाल पूछे गए थे

रायपुर DFO लोकनाथ पटेल का हुआ निलंबन

संयुक्त वनमंडल अधिकारी विश्वनाथ मुखर्जी का हुआ निलंबन

माना के नर्सरी प्रभारी तेजा साहू का हुआ निलंबन

कैम्पा प्रभारी अविनाश वाल्दे का हुआ निलंबन

व्यय शाखा प्रभारी प्रदीप तिवारी का हुआ निलंबन

परिक्षेत्र अधिकारी सतीश मिश्रा का हुआ निलंबन

सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारी अजीत डड़सेना का निलंबन

22 Mar 2025 | 8:55 pm

Kolkata News: अर्थ आवर शुरू होने के बाद हावड़ा ब्रिज की लाइटों को ऊर्जा संरक्षण की दृष्टि से बंद किया गया

कोलकाता: अर्थ आवर शुरू होने के बाद हावड़ा ब्रिज की लाइटों को ऊर्जा संरक्षण की दृष्टि से बंद किया गया। दुनिया भर में लोग आज अर्थ आवर के दौरान रात 8:30 से 9:30 बजे के बीच एक घंटे के लिए लाइटें बंद कर रहे हैं।

22 Mar 2025 | 8:19 pm

Ujjain News: ड्रॉप बॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन में हादसा

उज्जैन: ड्रॉप बॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन में हादसा
मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों और अतिथियों पर किया हमला
हमले में 8 लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
सीएम राइज स्कूल में आयोजित किया गया था कार्यक्रम

22 Mar 2025 | 7:59 pm

Bilaspur News: सब्जी बाजार में नशेड़ी युवक का हंगामा

बिलासपुर_
सब्जी बाजार में नशेड़ी युवक का हंगामा
महिला को जान से मारने की दी धमकी
सब्जी काटने का हथियार छीनने की भी की कोशिश
मौजूद लोगों ने की युवक की पिटाई
आदतन नशेड़ी बताया जा रहा युवक
घटना का CCTV फूटेज आया सामने
बृहस्पति बाजार की घटना
सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

22 Mar 2025 | 7:57 pm

West Bengal News: TMC MLA मंसूर मोहम्मद दिमीर की गुंडागर्दी

पश्चिम बंगाल: TMC MLA मंसूर मोहम्मद दिमीर की गुंडागर्दी
वर्दी में तैनात बंगाल पुलिस को सरेआम की पिटाई
पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

22 Mar 2025 | 7:55 pm

Mandsaur News: खदान में गिरने से मजदूर की मौत

मंदसौर-
खदान में गिरने से मजदूर की मौत
परिजनों का आरोप
खदान अवैध रूप से संचालित हो रहा
ठेकेदार की लापरवाही से जान गई
पुलिस मौके पर पहुंची शव को निकाला बाहर
वायडी नगर थाना क्षेत्र की घटना

22 Mar 2025 | 7:50 pm

Chhindwara News: सीएम मोहन यादव कल छिंदवाड़ा दौरा

छिंदवाड़ा
सीएम मोहन यादव कल छिंदवाड़ा दौरा
सुबह 10 बजे पहुंचेगें सीएम मोहन यादव
जाम सवाली हनुमान मंदिर दर्शन कर लेंगे आशीर्वाद
ग्राम राजना पहुंचकर आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात कर लेंगे आशीर्वाद

22 Mar 2025 | 7:39 pm

Kawardha News: दो अलग अलग सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

कवर्धा
दो अलग अलग सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
ट्रक ने बाइक सवार मारी टक्कर,2 की मौत
चिल्फी के अकलघरिया के पास घटना
राम्हेपुर के पास भी ट्रक ने राहगीर को रौंदा
घटना के बाद दोनों ट्रक चालक फरार
NH-30 की घटना

22 Mar 2025 | 7:27 pm

KKR vs RCB Live score IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस

कोलकाता-
इंडियन प्रीमियर लीग 18 का पहला मैच
KKR और RCB के बीच मुकाबला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस
टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला
RCB रजत पाटीदार के कप्तानी में खेलेंगे पहला मैच
मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाला है रजत

22 Mar 2025 | 7:11 pm

Indore News: छठ के त्योहार पर मेले का आयोजन कराएगी सरकार

इंदौर : छठ के त्योहार पर मेले का आयोजन सरकार कराएगी

इंदौर में 3 घाट छट पूजा त्योहार के लिए बनाए जाएंगे

सीएम डॉ मोहन यादव ने मंच से की घोषणा

22 Mar 2025 | 6:56 pm

Harda News: वकील और पुलिस में विवाद, वकीलों ने सिविल लाइन थाने का किया घेराव

हरदा: वकील और पुलिस में विवाद
वकीलों ने सिविल लाइन थाने का किया घेराव
पुलिस ने वकील और उसकी मां को लाया थाना
पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते लाए थे थाने
अधिवक्ताओं ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन
जीजगांव खुर्द गांव की घटना

22 Mar 2025 | 6:55 pm

Hatta News: राज्यमंत्री लखन पटेल ओला प्रभावित गांव पहुंचे

हटा: राज्यमंत्री लखन पटेल ओला प्रभावित गांव पहुंचे
हिंगवानी, धौराज गांव में फसलों का जायजा लिया
कलेक्टर,SDM और तहसीलदार ग्रामीण के साथ की चर्चा
ओलावृष्टि के संबंध में हर संभव मदद का दिया गया आश्वासन

22 Mar 2025 | 6:31 pm

Indore News: बीजेपी कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

इंदौर : बीजेपी कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

बिहार दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं सीएम

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तुलसी सिलावट कार्यक्रम में मौजूद ।

22 Mar 2025 | 6:30 pm

Bhopal News: टॉय गन से भी फायर कर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करना पड़ा महंगा

भोपाल

टॉय गन से भी फायर कर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करना पड़ा महंगा..

क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार..

टॉय गन से फायर कर फैलाई थी सनसनी…

हिनोतिया के सरोज अली पर पुलिस ने की कार्रवाई…

22 Mar 2025 | 6:24 pm

Janjgir News: बिजली खंभे लगाने दौरान 5 मजदूर झुलसे

जांजगीर: बिजली खंभे लगाने दौरान 5 मजदूर झुलसे
हादसे में 2 मजदूर की हालत गंभीर
सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
अकलतरा के महाराणा प्रताप चौक का मामला

22 Mar 2025 | 6:02 pm

Bhilai News: BSP अधिकारी के पिता की मौत

भिलाई: BSP अधिकारी के पिता की मौत
देर रात घर में लगी आग से झूलस कर मौत
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया था काबू
भिलाई नगर थाना का मामला

22 Mar 2025 | 5:50 pm

Wadrafnagar News: 4 बीयर बोतल में निकला गंदा पानी

वाड्रफनगर: 4 बियर बोतल में निकला गंदा पानी
शराबियों ने अंग्रेजी शराब दुकान में किया हंगामा
वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची
वाड्रफनगर अंग्रेजी शराब दुकान का मामला

22 Mar 2025 | 5:39 pm

Surajpur News: जिले में हो रही दूसरे दिन भी बारिश

सूरजपुर: जिले में हो रही दूसरे दिन भी बारिश
गरज चमक और तेज़ बारिश के साथ हो रही ओलावृष्टि
आसमान में छाए काले बादल विजुअलिटी हुई कम
बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की बढ़ाई चिंता

22 Mar 2025 | 5:21 pm

Singrauli News: डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर और छात्र नेता से मारपीट

सिंगरौली: डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर और छात्र नेता में मारपीट
प्रोफेसर ने छात्र को परीक्षा में नहीं बैठने दिया
जिसके बाद छात्र नेता और सहायक प्रोफेशर में हुई मारपीट
दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत कराई दर्ज

22 Mar 2025 | 5:18 pm

Shahdol News: पुलिस के साथ झूमाझटकी का मामला

शहडोल: पुलिस के साथ झूमाझटकी का मामला
गोलीकांड के संदिग्ध आरोपी ने की थी झूमाझटकी
मामले में 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ईरानी मोहल्ला पहुंची पुलिस से हुआ था झूमाझटकी
नामजद 7 महिला, 11 पुरुष समेत 4 अन्य पर मामला दर्ज
फरार अन्य आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश
बुढार थाना का मामाला

22 Mar 2025 | 5:13 pm

Bhopal News: रिश्वतकांड मामले में निलंबित ऐशबाग टीआई जितेन्द्र गढ़वाल को मिली जमानत

भोपाल

रिश्वतकांड मामले में निलंबित ऐशबाग टीआई जितेन्द्र गढ़वाल को मिली जमानत…

हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत..

ऐशबाग थाने ने कॉल सेंटर फ्रॉड मामलें में रिश्वत लेकर निपटाने के आरोप..

ऐशबाग थाने के टीआई समेत ASI पवन रघुवंशी, हैडकांस्टेबल मनोज और धर्मेंद्र के खिलाफ मामला है दर्ज..

चारो है फरार, पुलिस एक को भी नहीं कर सकी गिरफ्तार…

बीजेपी पार्षद अंशुल जैन भी रिश्वत देने के मामले में है फरार..

22 Mar 2025 | 5:12 pm

Bilaspur News: रिश्वतखोरी पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, क्लर्क एकादशी पोर्ते सस्पेंड, BEO कोटा विजय टांडे हटाए गए

बिलासपुर: रिश्वतखोरी पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई
क्लर्क एकादशी पोर्ते सस्पेंड, BEO कोटा विजय टांडे हटाए गए
1.24 लाख का रिश्वत की मांग करने पर हुई कार्रवाई
मृत शिक्षक के पैसे के भुगतान के लिए मांगा था रिश्वत
शिक्षक की पत्नी ने की थी कलेक्टर से मामले की शिकायत
कलेक्टर अवनीश शरण ने की कार्रवाई

22 Mar 2025 | 4:51 pm

Delhi News: एक साल से अधिक समय हो गया है और PDNA के तहत हमें जो राशि मिलनी चाहिए थी-CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के दौरान मैंने PDNA के तहत केंद्रीय टीम द्वारा बनाए गए अनुमानों पर चर्चा की… एक साल से अधिक समय हो गया है और PDNA के तहत हमें जो राशि मिलनी चाहिए थी, उसके बारे में हमने उनसे बात की है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा है कि हम उस पर जल्द एक बैठक करके इस समस्या का समाधान करेंगे…”

22 Mar 2025 | 4:48 pm

Dhamtari News: धान व्यापारी से 20 लाख रु की लूट

धमतरी: धान व्यापारी से 20 लाख रु की लूट
कार सवार 3 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
बदमाशों ने व्यापारी की कार को पीछे से मारी टक्कर
टक्कर मारने के बाद व्यापारी से की मारपीट
कार में रखे 20 लाख लूटकर हुए फरार
अर्जुनी थाने के पोटिया डीह गांव पास की घटना

22 Mar 2025 | 4:32 pm

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान…..
मैंने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की…
हम प्रदेश में लगातार 3 महीने के लिए ‘जल गंगा अभियान’ चलाने वाले हैं…. मैंने इस आयोजन का निमंत्रण राष्ट्रपति को दिया है….
वे अपना कार्यक्रम तय करने के लिए सहमत हो गई हैं…
मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की…
मैंने उन्हें मध्य प्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया है….

22 Mar 2025 | 4:32 pm

Korba News: कांग्रेस ने 11 जिलों में जिला अध्यक्ष बदले

कांग्रेस ने 11 जिलों में जिला अध्यक्ष बदले

बुधराम नेताम कोंडागांव कांग्रेस जिला अध्यक्ष

कोरबा शहर नत्थू लाल यादव कांग्रेस जिला अध्यक्ष

कोरबा ग्रामीण मनोज चौहान कांग्रेस जिला अध्यक्ष

बलौदा बाजार सुमित्रा घृतलहरे कांग्रेस जिला अध्यक्ष

सारंगढ़ ताराचंद देवांगन कांग्रेस जिला अध्यक्ष

सरगुजा बालकृष्ण पाठक कांग्रेस जिलाअध्यक्ष

बलरामपुर कृष्ण प्रताप सिंह कांग्रेस जिला अध्यक्ष

बेमेतरा आशीष छाबड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष

चंद्रेश हिरवानी, बालोद कांग्रेस जिलाध्यक्ष

राकेश ठाकुर दुर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष

नारायणपुर बिसेल नाग जिला अध्यक्ष

22 Mar 2025 | 4:27 pm

17 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

नीमच: 17 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
आरोपी MP और राजस्थान के 6 थानों में 9 साल से था फरार
आरोपी नकबजनी और मारपीट के मामले चल रहा था फरार
जिले की कुकडेश्वर पुलिस ने की कार्रवाई

22 Mar 2025 | 3:46 pm

Jabalpur News: करंट लगने से भाई-बहन की मौत का मामला, पाटन बिजली विभाग अधिकारी- कर्मचारी पर FIR दर्ज

जबलपुर- करंट लगने से भाई-बहन की मौत का मामला
पाटन बिजली विभाग अधिकारी- कर्मचारी पर FIR दर्ज
ग्रामीण ने लाइनमैन को दी थी तार टूटने की सूचना
सूचना के बाद भी बिजली विभाग ने नहीं किया था सुधार
टूटे हुए 11KV की तार में चालू थी बिजली सप्लाई
बिजली के तार की चपेट में आए थे तीन मासूम
घटना में दो भाई-बहन की हुई थी मौत, 1 घायल
बिजली विभाग मृतकों के परिजन को देंगे मुआवजा
मृतक के परिजनों को 4-4 लाख का देंगे मुआवजा
पाटन थाना क्षेत्र के सुरैया गांव का मामला

22 Mar 2025 | 3:43 pm

CM Mohan Yadav: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले सीएम डॉ मोहन यादव

दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले सीएम डॉ मोहन यादव…..
राष्ट्रपति भवन में हुई हुई मुलाकात….
मुलाकात के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा….
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट कर अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया….
आपका गंभीर, सहज एवं सरल व्यक्तित्व राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के प्रति संपूर्ण ऊर्जा के साथ समर्पण की प्रेरणा देता है….

22 Mar 2025 | 3:28 pm

Raipur News: साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल ज्ञानपीठ पुरस्कार से होंगे सम्मानित

रायपुर-
साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल ज्ञानपीठ पुरस्कार से होंगे सम्मानित
CM विष्णु देव साय ने X पोस्ट कर दी बधाई
यह छग के लिए गौरव की बात: CM साय
छग को भारत के साहित्यिक पटल पर गौरवान्वित होने का अवसर दिया

22 Mar 2025 | 3:19 pm

Jabalpur News: रानी दुर्गावती विवि के कुलगुरु की बढ़ी मुश्किलें

जबलपुर- रानी दुर्गावती विवि के कुलगुरु की बढ़ी मुश्किलें

कुलगुरु प्रो राजेश वर्मा के नियुक्ति विवाद पर HC ने लिया संज्ञान

HC ने राज्य सरकार, उच्च शिक्षा विभाग और कुलगुरु राजेश वर्मा को जारी किया नोटिस

HC ने 4 हफ़्तों में जवाब पेश करने का दिया निर्देश

कुलगुरु राजेश वर्मा के प्रोफेसर पद की योग्यता पर है विवाद

प्रोफेसर बनने PHD के बाद 10 साल का टीचिंग अनुभव नहीं है वर्मा के पास : याचिका

NSUI के जिलाध्यक्ष सचिन रजक ने दायर की है याचिका।

22 Mar 2025 | 3:04 pm

MP News: सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार हुई सख्त

ग्वालियर
सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार हुई सख्त
ग्वालियर हाई कोर्ट में PIL की सुनवाई पर कहा…
रील पर अश्लीलता रोकने के लिए बनेगा कानून
केंद्र सरकार ने कोर्ट में कहा…
इस समस्या को रोकने के लिए कानून बनाना आवश्यक है
हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता ने केंद्रीय आईटी विभाग में आदेश की प्रमाणित प्रति के साथ अभ्यावेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है
केंद्र सरकार को इस पर उचित कार्रवाई करने को कहा है
ग्वालियर के अनिल बावरिया ने की थी जनहित याचिका दायर
याचिका में फेसबुक, यूट्यूब,इंस्टाग्राम, स्नैपचैट,गूगल और केंद्र सरकार को बनाया था पक्षकार

22 Mar 2025 | 3:00 pm

Bihar Divas: “बिहार दिवस” कार्यक्रम में CM ने विष्णु देव साय ने कहा

भिलाई

“बिहार दिवस” कार्यक्रम में CM ने विष्णु देव साय ने कहा

BJP की जीत में बिहारी बंधुओं का भी बहुत सहयोग रहा है

आज बिहार के बंधु भी छत्तीसगढ़ की सेवा कर रहे है

छठ पूजा भी छत्तीसगढ़ का मुख्य त्यौहार हो गया है

छत्तीसगढ़ और बिहार की संस्कृति कुछ मिलती-जुलती भी है

22 Mar 2025 | 2:58 pm

Katni News: ठेला व्यापारियों से नगर निगम कर्मियों ने की मारपीट

कटनी-
ठेला व्यापारियों से नगर निगम कर्मियों ने की मारपीट
नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने की मारपीट
ठेला व्यापारियों ने अवैध वसूली करने का लगाया आरोप
पैसे नहीं देने पर ठेला व्यापारी का सामन सड़क पर फेंका

22 Mar 2025 | 2:55 pm

CG News: विस स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा

मनेन्द्रगढ़-
विस स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा
कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग की मौजूदगी में हुआ हंगामा
सम्मान नहीं मिलने से नाराज कांग्रेसी निकले बाहर
झगराखांड से आये कुछ वरिष्ठ कांग्रेसियों को नहीं मिला सम्मान
जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और पूर्व विधायक विनय जायसवाल मनाने पहुंचे

22 Mar 2025 | 2:40 pm

Raipur News: खदान के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे ग्रामीण, नौकरी, मुआवजा सहित मूलभूत सुविधा की कर रहे है मांग

सूरजपुर-
खदान के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे ग्रामीण
नौकरी, मुआवजा सहित मूलभूत सुविधा की कर रहे है मांग
SECL के आमगांव खुली खदान का मामला
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर

22 Mar 2025 | 2:32 pm

CG News: डिजिटल अरेस्ट का मामला आया सामने, होटल व्यापारी से 70 हजार की ठगी

वाड्रफनगर –
डिजिटल अरेस्ट का मामला आया सामने
होटल व्यापारी से 70 हजार की ठगी
फर्जी पुलिस बन कर किया डिजिटल अरेस्ट
बच्चे को रेप के केस में जेल भेजने की धमकी देकर की ठगी
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बसंतपुर पुलिस ने UP के बरेली से किया गिरफ्तार

22 Mar 2025 | 2:32 pm

Raipur News: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह रायपुर पहुंचे

रायपुर ब्रेकिंग

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह रायपुर पहुंचे

सद्गुरु श्री ऋतेश्वर महाराज के दर्शन करेंगे शिवरीनारायण में

भारत में खेल की सुविधा बढ़ी है

भारत सरकार 2030 में कॉमनवेल्थ गेम के लिए बीड किया है

आने वाले समय में ओलिंपिक के लिए भी बीड करेंगे

ओलिंपिक पहले भारतीय खिलाड़ियों के लिए सपना था, लेकिन अब लगातार खिलाड़ी ओलिंपिक में न सिर्फ पहुंच रहे है, बल्कि मैडल ल रहे है

आज भी कोच के रूप में पुरुष ही बेहतर है, सिर्फ सपोर्टिंग कोच महिला हो सकती है

एक तरफ बराबरी का दर्जा देने की बात होती है, फिर खेल में अलग अलग क्यों

खेल संघ इंडिपेंट बॉडी है, इंटरनेशनल लेवल पे जो नियम बनेगा, उस नियम से सभी को चलना पड़ेगा

छत्तीसगढ़ में रेसलिंग बहुत अच्छी है

आप मेडल लाइए, प्रदर्शन करिए, सरकार आप पर ध्यान देंगी

22 Mar 2025 | 2:24 pm

Bhopal News: मध्य प्रदेश में महिला अपराधों को लेकर गरमाई सियासत

मध्य प्रदेश में महिला अपराधों को लेकर गरमाई सियासत

विधानसभा में हंगामें के बाद सड़क पर उतरी कांग्रेस..

कांग्रेस ने कहा महिलाओं पर अपराध और अत्याचार कम नहीं हो रहे हैं

सिलसिलेवार रूप से अभियान और आंदोलन चलाए जाएंगे

प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में होगा प्रदर्शन ..

बेटी बचाओ पखवाड़ा की भी कांग्रेस करेगी शुरुआत

22 Mar 2025 | 2:06 pm

Bilaspur News: 10 वर्षीय बच्चे की फंदे से लटकी मिली लाश

बिलासपुर: 10 वर्षीय बच्चे की फंदे से लटकी मिली लाश
घर के पोर्च में गमछे से लगाई फांसी
बुआ के घर छुट्टी मनाने आया था बालक
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गोविंद नगर का मामला
पुलिस की जांच में जुटी

22 Mar 2025 | 1:51 pm

Delhi News: MP के OBC आरक्षण पर अब सिर्फ SC करेगा सुनवाई

दिल्ली- MP के OBC आरक्षण पर अब सिर्फ SC करेगा सुनवाई

SC ने मप्र HC को दिया निर्देश

OBC आरक्षण से जुड़ी किसी भी याचिका पर सुनवाई ना करे HC

SC ने OBC आरक्षण के विवादित मुद्दे का जल्द निराकरण करने की जताई मंशा

SC ने 21 अप्रैल को तय की MP के 27% OBC आरक्षण पर सुनवाई।

22 Mar 2025 | 1:41 pm

Raipur News: नितिन नबीन की चापलूसी करने बिहार दिवस मना रहे हैं मुख्यमंत्री साय : दीपक बैज

भाजपा आज भिलाई और रायपुर में बिहार दिवस मनाएगी

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा

क्या मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिहार के CM को छत्तीसगढ़ दिवस मनाने लिखेंगे पत्र?

नितिन नबीन की चापलूसी करने बिहार दिवस मना रहे है

22 Mar 2025 | 1:37 pm

Jabalpur News: कांग्रेस ने किया रांझी पुलिस थाने का घेराव

जबलपुर- कांग्रेस ने किया रांझी पुलिस थाने का घेराव

क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

पुलिस की निष्क्रियता से अपराध बढ़ने का लगाया आरोप।

22 Mar 2025 | 1:15 pm

Raipur News: आबकारी घोटाला मामला, सभी 12 डिस्टलर्स ईडी कोर्ट पहुंचे

रायपुर: आबकारी घोटाला मामला…

सभी 12 डिस्टलर्स ईडी कोर्ट पहुंचे…

आरोपी बनाए जाने के बाद पहली बार कोर्ट में हुए तलब…

कोर्ट ने नोटिस जारी कर सभी डिस्टलर्स को आज कोर्ट में किया था तलब…

12 डिस्टलर्स में से 4 डिस्टलर्स ही कोर्ट पहुंचे…

आरोपी अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा के आवेदन पर लंबी सुनवाई के बाद सभी डिस्टलर्स को मामले में बनाया है आरोपी..

22 Mar 2025 | 1:09 pm

Bilaspur News: यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी

बिलासपुर: यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी
यात्रियों को आई मामूली चोट
रतनपुर-पेंड्रा मार्ग में पोड़ी मोड़ की घटना
खराब सड़क के कारण हुई घटना
बेलगहना थाना क्षेत्र का मामला

22 Mar 2025 | 12:55 pm

Raipur News: BJP आज भिलाई, रायपुर में मनाएगी “बिहार दिवस”

BJP आज भिलाई, रायपुर में मनाएगी “बिहार दिवस”

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने कहा

कांग्रेस के लिए सोनिया माता है: नितिन नबीन

कांग्रेस के लिए भारतमाता माता नहीं है: नितिन नबीन

कांग्रेस के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के हैं: नितिन नबीन

कांग्रेस देश,राज्य,धर्म के टुकड़े करना चाहती है: नितिन नबीन

सभी राज्यों के दिवस राजभवन में मनाए जाते हैं

मोदी सरकार में आने के बाद यह कार्यक्रम शुरू हुआ है

22 Mar 2025 | 12:55 pm

Tikamgarh News: अतिक्रमण के खिलाफ दुकानदारों ने जताया विरोध

टीकमगढ़- अतिक्रमण के खिलाफ दुकानदारों ने जताया विरोध
दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर जताया विरोध
दुकानदारों ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप
लिधौरा नगर परिषद पर के कर्मचारियों पर सामान लूटने का आरोप

22 Mar 2025 | 12:42 pm

Bemetara News: राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे बेमेतरा

बेमेतरा: राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे बेमेतरा
सचिव राज्यपाल डॉ.सीआर प्रसन्ना भी मौजूद
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रुद्राक्ष के पौधे लगाए
सभाकक्ष में प्र

22 Mar 2025 | 12:38 pm

Raipur News: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान समेत अन्य को रायपुर सेशन कोर्ट ने जारी किया नोटिस

रायपुर….

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान समेत अन्य को रायपुर सेशन कोर्ट ने जारी किया नोटिस…

भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया नोटिस…

कोर्ट ने 29 मार्च को तय की अगली सुनवाई…

कोर्ट ने 29 मार्च को स्वयं या अपने अधिवक्ता की उपस्थिति दर्ज कराकर जवाब पेश करने के दिए आदेश…

अधिवक्ता फैजान खान ने विमल पान मसाला, फेयर एंड हैंडसम और रमी के भ्रामक विज्ञापनों के चलते कोर्ट में कराया है केस दर्ज…

गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (यूट्यूब इंडिया), अमेज़न इंडिया के (प्राइम वीडियो), नेटफ्लिक्स इंडिया, एम्स लिमिटेड (फेयर एंड हैंडसम), आइटीसी लिमिटेड (विमल पान मसाला), हेड वा डिजिटल वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड (ए ( 23 रमी) के कंपनियों के खिलाफ भी कोर्ट में केस रजिस्टर्ड…

कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी 29 मार्च को कोर्ट में किया तलब…

रायपुर के JMFC कोर्ट ने रजिस्टर्ड किया केस…

22 Mar 2025 | 12:36 pm

Tikamgarh News : अतिक्रमण के खिलाफ दुकानदारों ने जताया विरोध, पक्षपात का लगाया आरोप

टीकमगढ़-
अतिक्रमण के खिलाफ दुकानदारों ने जताया विरोध
दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर जताया विरोध
दुकानदारों ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप
लिधौरा नगर परिषद पर के कर्मचारियों पर सामान लूटने का आरोप

22 Mar 2025 | 12:35 pm

Delhi News: आप जम्मू-कश्मीर को पूरे राज्य का दर्ज़ा कब वापस लौटाएंगे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कांग्रेस जयराम रमेश

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कांग्रेस जयराम रमेश ने कहा, “आप जम्मू-कश्मीर को पूरे राज्य का दर्ज़ा कब वापस लौटाएंगे। इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। हमने जनगणना का सवाल उठाया, जनगणना कब कराएंगे? 2021 में जगणना होनी चाहिए थी, 2025 हो गया है। ये एक चुनावी भाषण था।”

22 Mar 2025 | 12:32 pm

Khandwa News: किराना दुकान की आड़ में बना रही थी कोल्ड ड्रिंक, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई

 

खंडवा-
किराना दुकान की आड़ में बना रही थी कोल्ड ड्रिंक
गंदगी के बीच बन रही थी लोकल कोल्ड ड्रिंक, पेप्सी
खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई
मशीनों को सील कर समान किया जब्त
सैंपल को जांच के लिए भेजा
सिंधी कॉलोनी में चल रहा था कारोबार

22 Mar 2025 | 12:22 pm

Bhopal News : MP में महिलाओं के खिलाफ रेप के मामलों में 20% का इजाफा

MP में महिलाओं के खिलाफ रेप के मामलों में 20% का इजाफा…
BJP सरकार ने विधानसभा में कांग्रेस MLA पंकज उपाध्याय के सवाल पर दिया जवाब…
2024 में बलात्कार के 7294 मामले दर्ज हुए…
जबकि 2020 में रेप के मामलों की संख्या 6134 थी…
5 सालों में बलात्कार के 20% मामले बढ़े…
झाबुआ में 122% तक रेप के मामलों में हुआ इज़ाफ़ा…
MP में हर रोज़ 20 मामले दर्ज हो रहे हैं बलात्कार के…
कांग्रेस MLA पंकज उपाध्याय का बयान,सरकार महिलाओं की लाज बचाने में फेल..
BJP सरकार सिर्फ वसूली और लूटखसोट में लगी है…

22 Mar 2025 | 11:40 am

Raipur News : ATS की बड़ी कार्रवाई, तीनों बांग्लादेशी घुसपैठियों के पासपोर्ट को करवाया निरस्त

रायपुर…

तीन बांग्लादेशी घुसपैठी भाईयों का गिरफ्तारी मामला…

ATS की बड़ी कार्यवाई…

तीनों घुसपैठियों के पासपोर्ट करवाए निरस्त…

आधार कार्ड और वोटर आई कैंसल करने के लिए भी भेजा लेटर…

आरोपी मो.इस्माइल,शेख अकबर, शेख साजन के पासपोर्ट कैंसल…

फर्जी आधार कार्ड और वोटर आई से बनवाए थे पासपोर्ट…

चॉइस सेंटर संचालक मो.आरिफ और फरार शेख अली फर्जी दस्तावेज बनाने का संगठित गैंग करते थे संचालित…

आरोपी शेख अली बांग्लादेश हुआ फरार…

फरार शेख अली की तलाश में बांग्लादेश बॉर्डर गई पुलिस टीम खाली हाथ लौटी…

साल 2017 से घुसपैठियों के फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट बनवाकर खाड़ी देश भेजने का करते थे काम….

8 फरवरी को तीनों बांग्लादेशी घुसपैठियों को मुंबई एयरपोर्ट से इराक भागते हुए छग ATS ने किया था गिरफ्तार…

22 Mar 2025 | 11:20 am

Bhopal News : राजधानी के करीब 60 इलाकों में आज बिजली कटौती, 7 घंटे तक नहीं आएगी बिजली

राजधानी के करीब 60 इलाकों में आज बिजली कटौती…

मेंटेनेंस के चलते आधे घंटे से 7 घंटे तक बिजली कटौती…

सर्वधर्म कॉलोनी, इंद्रपुरी, नयापुरा, सोनागिरी, राजहर्ष कॉलोनी, जानकी नगर, भैरोपुर, छत्रसाल नगर, प्रियंका होम्स, जेके टाउन जैसे कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल…

सुबह 10 से 10.30 बजे तक एवं दोपहर 1.30 से 2 बजे तक चंद्रिका नगर, फॉरच्यून ग्लोरी, तिलक नगर इलाके में बिजली बाधित होगी…

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सुल्तानिया इन्फेंट्री रोड, विठ्ठल नगर, संत आशाराम, रामानंद नगर, जानकी नगर, गुफा मंदिर, जैन मंदिर इलाके में कटौती…

सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक कान्हा फन सिटी, चिनार ड्रीम सिटी, कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, सौम्या व्हीकल, भैरोपुर, भोईपुरा में नहीं होगी सप्लाई…

22 Mar 2025 | 10:57 am

Indore News: इंदौर में ग्वालियर की युवती हत्या कांड मामले में पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

इंदौर में ग्वालियर की युवती हत्या कांड मामले में पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

पुलिस ने घटनास्थल से बरामद की एक पिस्तौल और कारतूस

मृतिका भावना सिंह के माता-पिता का हो चुका है निधन

इंदौर में भावना मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स करने पहुंची थी

कमरे में महंगी शराब की बोतले भी मिली

22 Mar 2025 | 10:47 am

Raipur News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क

रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा

24 को आएंगी रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम

विधानसभा में ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

प्रदेश के इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क

22 Mar 2025 | 10:43 am

Nursing Exams : फिर टली नर्सिंग परीक्षा, मार्च की जगह अब अप्रैल-मई में होंगे एग्जाम

 

भोपाल

नर्सिंग परीक्षा एक बार फिर टली…

मार्च की जगह अब अप्रैल मई में होगी परीक्षाएं…

बीएससी,एमएससी और पीबीबीएससी की होनी है परीक्षाएं…

2020-21 और 2021-22 के बैच की परीक्षा हो रही है 4 साल देरी से…

2019-20 बैच के बीएससी नर्सिंग चौथे वर्ष के छात्रों की अब तक नहीं हुई है परीक्षाएं…

परीक्षा में देरी होने से नौकरी और इंटर्नशिप पर खतरा…

22 Mar 2025 | 10:43 am

Raipur News : ग्राम पंचायत सचिवों के हड़ताल का मामला, पंचायत संचनालय संचालक ने जिला पंचायत CEO को लिखा पत्र

Raipur News : रायपुर: ग्राम पंचायत सचिवों के हड़ताल का मामला

पंचायत संचनालय संचालक ने जिला पंचायत CEO को लिखा पत्र

सभी ग्राम पंचायत सचिवों के हड़ताल को खत्म करते हुए 24 घंटे के भीतर काम पर लौट के दिए निर्देश

निर्देश का पालन नहीं करने पर ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

बीते 17 मार्च से शासकीय कारण की मांग को लेकर सचिव कर रहे हैं हड़ताल

22 Mar 2025 | 10:41 am

Jabalpur News : करंट की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत, एक अन्य घायल

जबलपुर-
करंट की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत, एक अन्य घायल
बिजली के तार की चपेट में आने से सगे भाई बहन की मौत
2 दिन से टूटे पड़े तार में फैला हुआ था करंट
गुस्साए परिजनों ने पाटन शहपुरा मार्ग पर किया चक्काजाम
पाटन थाना क्षेत्र के सुरैया गांव की घटना

22 Mar 2025 | 10:40 am

Gwalior News : सौरभ शर्मा और उसकी मां उमा शर्मा पर केस दर्ज, धोखाधड़ी की धाराओं में की कार्रवाई

 

ग्वालियर
आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा की मुश्किलें बढ़ी,
सिरोल थाना पुलिस ने सौरभ शर्मा और उसकी मां उमा शर्मा के विरुद्ध किया केस दर्ज,
धोखाधड़ी की धाराओं में की कार्रवाई,
उप परिवहन आयुक्त (शिकायत) किरण कुमार शर्मा के लेखीय आवेदन पर कार्रवाई,
परिवहन विभाग में साल 2016 में अनुकम्पा नियुक्ति के दौरान सौरभ और उसकी मां उमा शर्मा ने दिए थे शपथ पत्र,
शपथ पत्र में सौरभ के बड़े भाई सचिन शर्मा की छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी छुपाई गई थी,
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर दर्ज कराया गया केस,
अनुकम्पा नियमानुसार आश्रितों में से किसी सदस्य के सरकारी नौकरी में नहीं होने की स्थिति में परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति देने का है प्रावधान,
शपथ पत्र में सचिन का छत्तीसगढ़ के रायपुर में नौकरी करना बताया गया,
लेकिन सरकारी नौकरी में नहीं होना भी बताया गया था,
सौरभ के पिता राकेश कुमार शर्मा थे स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर,
वर्तमान में है सौरभ का बड़ा भाई सचिन शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य शासन के वित्त विभाग में प्रतिनियुक्ति पर एंटीकरप्शन ब्यूरो रायपुर में है पदस्थ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

01 Oct 2026 | 11:24 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

01 Oct 2026 | 10:50 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

01 Oct 2026 | 9:56 pm