केरल में लेफ्ट को मिलेगी सत्ता? पोस्टल बैलटों की गिनती में एलडीएफ और यूडीएफ को 2-2 सीट की बढ़त
केरल में लेफ्ट को मिलेगी सत्ता? पोस्टल बैलटों की गिनती में एलडीएफ और यूडीएफ को 2-2 सीट की बढ़त
केरल। पांच राज्यों के साथ केरल में भी विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। क्या फिर से लेफ्ट का लाल झंडा लहराएगा? आज समूचे सूबे के साथ देश को भी इस बात का जवाब मिल जाएगा। दरअसल, 140 विधानसभा सीटों वाले राज्य में हुए चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। लगभग आधे घंटे के अंदर ही शुरुआती रुझान मिलने लगेंगे। शाम तक नतीजे साफ होने की उम्मीद है।
पढ़ें- बेल्जियम से रेमडेसिविर इंजेक्शन के 9000 वाइल लेकर द…
लेफ्ट के नेतृत्व वाले एलडीएफ में सीपीएम, सीपीआई, जेडीएस, एनसीपी, केरला कांग्रेस (एम), केरला कांग्रेस (सकारिया थामस), कांग्रेस (सेक्युलर), जेकेसी, इंडियन नेशनल लीग, केरला कांग्रेस (बी) जेएसएस और लोकतांत्रिक जनता दल शामिल हैं, जबकि एनडीए में बीजेपी और भारतीय धर्म जनसेना पार्टी हैं।
पढ़ें- पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करीब 20 लाख रुपए की अवैध …
कोरोना के बीच छह अप्रैल, 2021 को एक चरण में ही चुनाव हुए थे। इस बार कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट में यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (जोसेफ) आरएसपी, केरला कांग्रेस (जैकब), सीएमपी (जे) भारतीय नेशनल जनता दल और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाक मिलकर ताल ठोंक रही हैं।
पढ़ें- राजधानी अस्पताल अग्निकांड मामले में बड़ा खुलासा…
साल 1980 के बाद से सत्ता पर काबिज होने के बाद किसी भी राजनीतिक दल या गठबंधन को लगातार दोबारा जीत नहीं मिली है। 2021 के चुनावी एग्जिट पोल्स की बात करें तो Axis-My India और India Today के संयुक्त पोल में बताया गया कि केरल में एलडीएफ को 104 से 120 सीटें, यूडीएफ को 20-36, बीजेपी+ को 0-2 और अन्य को भी 0-2 सीटें मिल सकती हैं।

Facebook


