गोवा में तेंदुए का शावक मृत मिला, सरकार ने जांच के आदेश दिए

गोवा में तेंदुए का शावक मृत मिला, सरकार ने जांच के आदेश दिए

गोवा में तेंदुए का शावक मृत मिला, सरकार ने जांच के आदेश दिए
Modified Date: June 7, 2026 / 10:23 am IST
Published Date: June 7, 2026 10:23 am IST

पणजी, सात जून (भाषा) उत्तर गोवा जिले में एक तेंदुए के शावक का शव मिलने के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार रात कुछ स्थानीय लोगों ने पेर्नेम तालुक के पाल्ये गांव के बागतवाड़ा क्षेत्र में एक तेंदुए के शावक को मृत अवस्था में पड़ा देखा और इसकी सूचना अधिकारियों को दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गोवा के वन मंत्री विश्वजीत राणे ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने प्रधान मुख्य वन संरक्षक कमल दत्ता को इस घटना की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले, दो मई को गोवा के भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य के निकट कुशावती जिले में एक बाघ का शव सड़ी-गली हालत में बरामद किया गया था।

भाषा गोला वैभव

वैभव


लेखक के बारे में