जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया
Modified Date: November 15, 2025 / 08:21 pm IST
Published Date: November 15, 2025 8:21 pm IST

मेंढर/जम्मू, 15 नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक वन क्षेत्र में शनिवार को एक तेंदुआ मृत पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र अधिकारी अद्रीस खान के नेतृत्व में वन विभाग की एक टीम ने मनकोट के बलनोई वन क्षेत्र से इस तेंदुए के शव को बरामद किया है।

अधिकारियों के अनुसार, तेंदुए की मौत संभवत: बारूदी सुरंग में विस्फोट के कारण हुई है।

अग्रिम क्षेत्रों में घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के तहत आतंकवादियों को सीमा पार करने से रोकने के लिए बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के बाद वन्यजीव संरक्षण विभाग को सौंप दिया गया है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में