तमिलनाडु के जंगल में तेंदुआ मृत पाया गया

तमिलनाडु के जंगल में तेंदुआ मृत पाया गया

तमिलनाडु के जंगल में तेंदुआ मृत पाया गया
Modified Date: May 18, 2026 / 11:21 am IST
Published Date: May 18, 2026 11:21 am IST

नीलगिरी, 18 मई (भाषा) नीलगिरी जिले के गुडालूर वन प्रभाग के अंतर्गत मेफील्ड एस्टेट के पास सोमवार को एक वयस्क तेंदुआ मृत पाया गया।

वन अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिर्देशों के अनुसार, मृत तेंदुए का गुडालूर वन प्रभाग के पशु चिकित्सक पोस्टमार्टम करेंगे।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जानवर की मौत का सही कारण प्रयोगशाला रिपोर्ट जारी होने के बाद ही पता चलेगा।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में