VD Satheesan Shapath Grahan LIVE: केरलम में वीडी सतीशन का राजतिलक, 20 मंत्री ने ली शपथ, मंच पर राहुल-प्रियंका मौजूद, देखें लाइव

VD Satheesan Shapath Grahan LIVE: केरलम में वीडी सतीशन का राजतिलक, 20 मंत्री ने ली शपथ, मंच पर राहुल-प्रियंका मौजूद, देखें लाइव

VD Satheesan Shapath Grahan LIVE: केरलम में वीडी सतीशन का राजतिलक, 20 मंत्री ने ली शपथ, मंच पर राहुल-प्रियंका मौजूद, देखें लाइव

VD Satheesan Shapath Grahan LIVE | Photo Credit: AI

Modified Date: May 18, 2026 / 10:52 am IST
Published Date: May 18, 2026 10:30 am IST
HIGHLIGHTS
  • वीडी सतीशन ने ली शपथ
  • कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार
  • 60 साल बाद पूरी कैबिनेट ने एक साथ शपथ ली

नई दिल्ली: VD Satheesan Shapath Grahan LIVE केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली नई यूडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। वीडी सतीशन ने सोमवार सुबह केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली (VD Satheesan Oath Ceremony)। उन्हें राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्य में पिछले 10 साल से चला आ रहा वामपंथी शासन आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है।

Kerala Shapath Grahan Ceremony  इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इस शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई। सीएम के बाद उनकी कैबिनेट के 20 और मंत्री भी पद की शपथ ली है। वहीं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन इस दौरान मंच पर नजर आए।

गौरतलब है कि केरल विधानसभा की 140 सीटों पर हाल में हुए चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को बड़ी जीत मिली थी। UDF ने 102 सीटें जीतीं थी, जबकि वामपंथी गुट LDF महज 35 सीटों पर सिमट गया। 60 साल बाद केरलम में पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ ली है। सतीशन से पहले केरल के तीसरे मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। लेकिन 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद उनकी सरकार गिर गई।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।