Bihar Human Trafficking Case :ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था हैवानियत का खेल! 6 नाबालिग लड़कियां बंधक मिलीं, एक गर्भवती होने से खुली कई परतें

बिहार के बेतिया जिले में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे कथित मानव तस्करी और नाबालिगों के शोषण का पर्दाफाश हुआ है। संयुक्त टीम ने छापेमारी कर छह नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया, जिनमें से एक गर्भवती मिली। मामले में संचालक रामबाबू गुप्ता समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Bihar Human Trafficking Case :ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था हैवानियत का खेल! 6 नाबालिग लड़कियां बंधक मिलीं, एक गर्भवती होने से खुली कई परतें

Bihar Human Trafficking Case / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 18, 2026 / 10:45 am IST
Published Date: May 18, 2026 10:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • बहुअरवा गांव में छापेमारी कर छह नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित निकाला गया।
  • रेस्क्यू की गई लड़कियों में पांच पश्चिम बंगाल और एक बिहार की रहने वाली है।
  • एक नाबालिग गर्भवती मिली, जबकि संचालक रामबाबू गुप्ता समेत कई लोग गिरफ्तार किए गए।

पटना : Bihar Human Trafficking Case बिहार के बेतिया जिले से मानव तस्करी और नाबालिग लड़कियों के शोषण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ योगापट्टी प्रखंड के बहुअरवा गांव में जिला प्रशासन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक ऑर्केस्ट्रा की आड़ में बंधक बनाई गई छह नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला है। इस मामले में ऑर्केस्ट्रा संचालक रामबाबू गुप्ता समेत करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

छह लड़की में एक बिहार और पांच पश्चिम बंगाल की

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरी कार्रवाई पटना के मुक्ति फाउंडेशन से मिली एक गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक विशेष टीम का गठन किया और बहुअरवा गांव में छापेमारी की। रेस्क्यू की गई छह लड़कियों में से पांच पश्चिम बंगाल और एक बिहार के सीतामढ़ी जिले की है।

Bettiah Human Trafficking Case  नौकरी और रोज़गार का झांसा और एक लड़की गर्भवती

शुरुआती पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि उन्हें नौकरी और रोजगार का झांसा देकर यहाँ बुलाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जबरन गलत कामों में धकेल दिया गया। इस पूरे मामले में रेस्क्यू टीम को इन नाबालिगों में से एक लड़की गर्भवती भी मिली। प्रशासन ने सभी छह लड़कियों को अपने संरक्षण में ले लिया है और उनकी सुरक्षित काउंसलिंग कराई जा रही है।वहीं दूसरी ओर, पुलिस गिरफ्तार किए गए संचालक रामबाबू गुप्ता और उसके साथियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों का पता लगाया जा सके।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.