Lakhimpur Road Accident: एक झटके में खत्म हो गई कई जिंदगियां, सड़क पर छटपटाते रहे इतने लोग, मौके का मंजर देख पुलिस के भी उड़े होश
Lakhimpur Road Accident: एक झटके में खत्म हो गई कई जिंदगियां, सड़क पर छटपटाते रहे इतने लोग, मौके का मंजर देख पुलिस के भी उड़े होश
Lakhimpur Road Accident | Photo Credit: AI
- ट्रक और मैजिक की टक्कर में 8 की मौत
- घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
- क्रेन से वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया
लखीमपुर: Lakhimpur Road Accident उत्तर प्रदेश में सोमवार को एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। (Lakhimpur Kheri Accident)
Lakhimpur Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना लखीमपुर खीरी के थाना ईशानगर के उंचा गांव के NH730 पर हुआ है। (Lakhimpur Highway Accident) बताया जा रहा है कि लखीमपुर से मैजिक गाड़ी सवारी भरकर लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, उधर सामने से बहराइच की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सामने टक्कर मार दी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव शुरू कर दिया है।
मैजिक के उड़ गए परखच्चे
यह सड़क हादसा इतना भयानक था कि मैजिक वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही मौके पर सवारियों में चीखपुकार मच गई। यह देखकर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह मैजिक में फंसे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस टीम क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाकर यातायात सुचारू करने में जुटी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Donald Trump Iran Warning: ईरान का अंत अब तय..? ट्रंप ने अब दे दी ये चेतावनी, बोले-घड़ी की टिक-टिक शुरू.., पढ़िए और क्या कहा
- DC vs RR IPL 2026 highlights: कप्तान की फिफ्टी गई बेकार, राहुल-पोरेल की तूफान में उड़ी राजस्थान, दिल्ली ने इतने विकेट से हराया
- Vande Bharat: शाह का विजन.. बस्तर में ‘मंथन’! नक्सलवाद खत्म होने के बाद गृह मंत्री का पहला छत्तीसगढ़ दौरा, कांग्रेस-भाजपा के बीच क्यों शुरू हुई जुबानी ‘जंग’?

Facebook


