राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना
राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना
जयपुर, 27 सितंबर (भाषा) राजस्थान में कुछ जगहों पर अगले कुछ दिनों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र (जयपुर) ने यह जानकारी दी।
केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा और दक्षिण-पश्चिम मानसून शुक्रवार को राज्य से पूरी तरह से विदा हो गया।
इसके मुताबिक मानसून की वापसी रेखा शनिवार को वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी, शाहजहांपुर से होकर गुजर रही है। दक्षिण तटीय ओडिशा पर बने दबाव क्षेत्र के दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है।
केंद्र का कहना है कि इसके असर से आगामी दिनों में राजस्थान के उदयपुर एवं कोटा संभागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। पिलानी (झुंझुनू) में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में 16.9 डिग्री दर्ज किया गया।
भाषा पृथ्वी
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


