हिमाचल में हल्की बारिश, 11 मई से हिमपात का अनुमान

हिमाचल में हल्की बारिश, 11 मई से हिमपात का अनुमान

हिमाचल में हल्की बारिश, 11 मई से हिमपात का अनुमान
Modified Date: May 9, 2026 / 09:13 pm IST
Published Date: May 9, 2026 9:13 pm IST

शिमला, नौ मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हुई और शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए 12 और 13 मई को छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने और गरज के साथ बूंदाबांदी का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम विभाग ने 11 मई से निचले, मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और हिमपात का अनुमान जताया है क्योंकि 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

शुक्रवार शाम से पिछले 24 घंटे में सराहन में 25.7 मिलीमीटर बारिश हुई, उसके बाद खदराला में (14 मिमी.), रोहड़ू में (10 मिमी.), रामपुर में (3.6 मिमी.) और चोपाल में (दो मिमी.) बारिश दर्ज की गई। कल्पा में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई और बिजली चमकी।

केलांग में रात का समय सबसे ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में दिन के समय सबसे अधिक गर्मी रही और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में