दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश, बादल छाए रहने की संभावना

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश, बादल छाए रहने की संभावना

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश, बादल छाए रहने की संभावना
Modified Date: July 15, 2026 / 11:55 am IST
Published Date: July 15, 2026 11:55 am IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बुधवार तड़के हल्की बारिश हुई और मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। मौसम केंद्र ने तड़के ढाई बजे से सुबह साढ़े पांच बजे के बीच बहुत मामूली बारिश भी दर्ज की।

पालम में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो एक दिन पहले की तुलना में 2.6 डिग्री कम है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रिज और आयानगर में यह क्रमशः 26.4 डिग्री और 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, आयानगर और नजफगढ़ में मंगलवार रात साढ़े 11 बजे से बुधवार तड़के ढाई बजे के बीच एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने बताया कि दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिनभर बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।’’

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 159 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में