आंधी-तूफान और तेज हवा के लिए आईएमडी के ‘रेड’ अलर्ट के बीच दिल्ली में हुई हल्की बारिश

आंधी-तूफान और तेज हवा के लिए आईएमडी के ‘रेड’ अलर्ट के बीच दिल्ली में हुई हल्की बारिश

आंधी-तूफान और तेज हवा के लिए आईएमडी के ‘रेड’ अलर्ट के बीच दिल्ली में हुई हल्की बारिश
Modified Date: June 4, 2026 / 04:19 pm IST
Published Date: June 4, 2026 4:19 pm IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी गर्म और उमस भरे मौसम से लोगों को उस वक्त राहत मिली जब शहर में हल्की बारिश हुई। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रेड अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। विभाग ने यह भी बताया कि दिल्ली में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

शहर के सभी जिलों के लिए यह पूर्वानुमान लगाया गया है।

आईएमडी ने आंधी-तूफान की आशंका जताई और निवासियों को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी।

अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी भेज दी गई है।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में