दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: June 27, 2021 5:20 am IST

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य से दो डिग्री कम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 68 प्रतिशत दर्ज की गई और शहर में पिछले 24 घंटे में पांच मिलीमीटर बारिश हुई।

शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा गोला आशीष

आशीष


लेखक के बारे में