राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना

राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना

राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना
Modified Date: February 17, 2026 / 12:12 pm IST
Published Date: February 17, 2026 12:12 pm IST

जयपुर, 17 फरवरी (भाषा) एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसके अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आज दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना है।

विक्षोभ का सबसे अधिक असर 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में होने तथा कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान करौली में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में