दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान
नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को बादल छाने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत रहा।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 89 रहा।
एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तथा न्यूनतम तापामन क्रमश: 34.7 डिग्री सेल्सियस और 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भाषा निहारिका सिम्मी
सिम्मी

Facebook


