राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा

राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा

राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा
Modified Date: February 20, 2025 / 12:09 pm IST
Published Date: February 20, 2025 12:09 pm IST

जयपुर, 20 फरवरी (भाषा) राजस्थान के कई इलाकों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान झुंझूनू के उदयपुर वाटी में 19 मिलीमीटर, सीकर के फतेहपुर में 16 मिमी., गंगानगर में 15.1 मिमी., खेतड़ी में 13 मिमी. बारिश हुई। इसके अलावा नोखा, संगरिया, सांभर तथा शाहपुरा में भी बारिश हुई।

इस दौरान राज्य में जालौर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान अलवर में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में