राजस्थान में आज से कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान

राजस्थान में आज से कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान

राजस्थान में आज से कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान
Modified Date: September 18, 2025 / 02:26 pm IST
Published Date: September 18, 2025 2:26 pm IST

जयपुर, 18 सितंबर (भाषा) एक नए परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से राजस्थान के कुछ भागों में बृहस्पतिवार से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार आज एक परिसंचरण तंत्र उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है।

इसके प्रभाव से 18 से 22 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसके अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी पांच-छह दिन मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

बीते 24 घंटे के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

सर्वाधिक बारिश भुसावर (भरतपुर) में 38.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस दौरान चुरू में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाषा पृथ्वी

मनीषा संतोष

संतोष


लेखक के बारे में