‘अर्थ आवर’ के दौरान दिल्ली के प्रतिष्ठित स्मारकों और इमारतों की बत्तियां बुझा दी गईं

Ads

‘अर्थ आवर’ के दौरान दिल्ली के प्रतिष्ठित स्मारकों और इमारतों की बत्तियां बुझा दी गईं

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 12:36 AM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 12:36 AM IST

(तस्वीरों सहित)

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) दिल्ली ने अन्य शहरों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए ‘अर्थ आवर’ में हिस्सा लिया और इंडिया गेट, लाल किला तथा कुतुब मिनार समेत विभिन्न प्रतिष्ठित स्मारकों और इमारतों में शनिवार रात साढ़े आठ से रात साढ़े नौ बजे तक बत्तियां (लाइट) बंद रखीं।

‘अर्थ आवर’ के कारण दिल्ली में 216 मेगावाट बिजली की बचत हुई। वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि बीएसईएस वितरण कंपनियों ने 174 मेगावाट और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) ने निर्धारित समय के दौरान 73 मेगावाट बिजली की बचत की।

बिजली वितरण कंपनियों ने दिल्लीवासियों से ‘अर्थ आवर’ के दौरान गैर-जरूरी होने पर बत्ती नहीं जलाने और बिजली के उपकरणों को बंद करने का आग्रह किया था।

भाषा

यासिर संतोष

संतोष