बारामूला में नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में स्थानीय नेता गिरफ्तार
बारामूला में नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में स्थानीय नेता गिरफ्तार
श्रीनगर, 10 जून (भाषा) पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बुधवार को एक स्थानीय नेता को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने बताया कि बोनियार तहसील के नौशेरा के रहने वाले रियाज अहमद शेख को 17 वर्षीय किशोरी द्वारा एक शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े रहे शेख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) और 331(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 183 के तहत अपना बयान दर्ज कराने के बाद शेख के खिलाफ मामले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा भी लगाई गई है।
हालांकि, भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि शेख ने एक दशक से भी पहले पार्टी छोड़ दी थी।
उन्होंने कहा, ‘उक्त व्यक्ति का 2014 से भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है।’
भाषा सुमित सुभाष
सुभाष

Facebook


