लोकसभा ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी

लोकसभा ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी

लोकसभा ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी
Modified Date: August 7, 2026 / 11:48 am IST
Published Date: August 7, 2026 11:48 am IST

नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) लोकसभा ने नौ अगस्त को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 84वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सदन में महात्मा गांधी और स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।

सदन की बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ है। 1942 में इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देशवासियों को करो या मरो का मंत्र दिया था।’’

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन भारत के लोगों की एकता, अदम्य साहस का तथा अन्याय के विरुद्ध सत्य और अहिंसा पर आधारित संघर्ष का अमर प्रतीक है।

बिरला ने कहा, ‘‘इसने स्वतंत्रता प्राप्ति की दिशा में निर्णायक जन जागरण का मार्ग प्रशस्त किया और राष्ट्र के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सभा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान देने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है।’’

इसके बाद सदस्यों ने कुछ पल मौन रखकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में