पश्चिम बंगाल में दवा की दुकान में कम तीव्रता का विस्फोट

Ads

पश्चिम बंगाल में दवा की दुकान में कम तीव्रता का विस्फोट

  •  
  • Publish Date - October 25, 2020 / 09:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

कोलकाता, 25 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार की अपराह्र एक दवा दुकान में कम तीव्रता का विस्फोट हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कमरहाटी क्षेत्र में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुकान के भीतर रखे एक बैग में अपराह्र लगभग एक बजे विस्फोट हुआ। बैग के अंदर कुछ अवैध पटाखे रखे थे।

उन्होंने बताया, ‘‘फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगी। हमने मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।’’

भाषा देवेंद्र दिलीप

दिलीप