उपराज्यपाल ने ‘लद्दाख घोषणा दिवस’ पर लोगों को बधाई दीं

उपराज्यपाल ने 'लद्दाख घोषणा दिवस' पर लोगों को बधाई दीं

उपराज्यपाल ने ‘लद्दाख घोषणा दिवस’ पर लोगों को बधाई दीं
Modified Date: August 5, 2026 / 05:16 pm IST
Published Date: August 5, 2026 5:16 pm IST

लेह/जम्मू, पांच अगस्त (भाषा) उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश ‘लद्दाख घोषणा दिवस’ के अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को बधाई दी और क्षेत्र में शांति, विकास और सशक्त स्थानीय शासन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया।

पांच अगस्त, 2019 को केंद्र ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर जम्मू-कश्मीर का विशेष संवैधानिक दर्जा समाप्त कर दिया था और राज्य को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया था।

अपने संदेश में, सक्सेना ने लद्दाख के लोगों को बधाई दी और लोगों की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से लद्दाख में तीव्र विकास, शांति और मजबूत स्थानीय शासन व्यवस्था देखने को मिली है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में