मप्र: धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज

मप्र: धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज

मप्र: धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज
Modified Date: July 26, 2026 / 12:16 pm IST
Published Date: July 26, 2026 12:16 pm IST

निवाड़ी (मप्र), 26 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(ए) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान यशपाल सोनी के रूप में की गयी है और वह सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ है।

निवाड़ी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) के. के. पाण्डेय ने बताया कि 23 जुलाई को भाजपा के निवाड़ी मंडल अध्यक्ष कमलेश चौरसिया ने शिकायत दर्ज करायी कि सोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए एक वीडियो में न सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान बल्कि दिल्ली पुलिस के खिलाफ भी अपशब्दों का प्रयोग किया है।

पुलिस अधिकारी पाण्डेय ने बताया कि आरोपी जिले के कुडार का रहने वाला है और उसने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र

गोला

गोला


लेखक के बारे में