केरल के पलक्कड में सड़क पर विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्त घायल

केरल के पलक्कड में सड़क पर विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्त घायल

केरल के पलक्कड में सड़क पर विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्त घायल
Modified Date: July 26, 2026 / 01:10 pm IST
Published Date: July 26, 2026 1:10 pm IST

पलक्कड (केरल), 26 जुलाई (भाषा) केरल में पलक्कड जिले के कोझिंजमपारा में सड़क पर रास्ता रोकने को लेकर हुए विवाद के बाद दो लोगों द्वारा कथित रूप से चाकू से हमला किए जाने से 24 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान मोहम्मद शफीक (24) के रूप में हुई है, जो वडकारापथी का रहने वाला था। उसका दोस्त सैमसन (18) कोझिंजमपारा का निवासी है और उसे गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले के आरोपी नेल्सन और जेंसन, दोनों कोझिंजमपारा के निवासी हैं और घटना के बाद से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपी बैलगाड़ी से जा रहे थे और उसी दौरान शफीक एवं उसके तीन दोस्त मोटरसाइकिल से कोझिंजमपारा स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी के पास बैलगाड़ी से आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, कई बार हॉर्न बजाने के बावजूद बैलगाड़ी ने कथित तौर पर रास्ता नहीं दिया गया, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान नेल्सन ने शफीक और सैमसन पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया।

घायलों को पहले पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें बेहतर उपचार के लिए एक अन्य अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान शफीक की मौत हो गई।

कोझिंजमपारा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों और घटना की परिस्थितियों का पता करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में