मदुरै के श्रद्धालु ने तिरुपति के टीटीडी गोशाला को दान किया घोड़ा
मदुरै के श्रद्धालु ने तिरुपति के टीटीडी गोशाला को दान किया घोड़ा
तिरुपति, 13 जुलाई (भाषा) मदुरै के एक श्रद्धालु ने सोमवार को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की श्री वेंकटेश्वर गोशाला को एक घोड़ा दान किया।
घोड़े को तिरुपति स्थित गोशाला में टीटीडी एसवी गोशाला निदेशक ए.वी.एन. शिवकुमार को सौंपा गया।
मंदिर संस्था की एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘मदुरै के वडिवेलु मुगंदन ने टीटीडी एसवी गोशाला को एक घोड़ा दान किया है। आवश्यक प्रशिक्षण के बाद इस घोड़े का उपयोग वार्षिक श्रीवरी ब्रह्मोत्सवम और अन्य मंदिर सेवाओं में किया जाएगा।’’
विज्ञप्ति में बताया गया कि इस नवीनतम दान के साथ गोशाला में अब कुल पांच घोड़े हो गए हैं।
टीटीडी तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है, जिसे विश्व का सबसे धनी हिंदू मंदिर माना जाता है।
भाषा खारी सुरेश
सुरेश

Facebook


