तमिलनाडु भर में महाशिवरात्रि पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

तमिलनाडु भर में महाशिवरात्रि पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

तमिलनाडु भर में महाशिवरात्रि पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
Modified Date: February 15, 2026 / 03:42 pm IST
Published Date: February 15, 2026 3:42 pm IST

चेन्नई, 15 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु में लाखों श्रद्धालुओं ने रविवार को पारंपरिक उत्साह और शैव मंदिरों में रात भर जागरण के साथ महाशिवरात्रि मनाई। चेन्नई, तंजावुर और कोयंबटूर में भारी भीड़ देखी गई।

माइलापुर के ऐतिहासिक कपलेश्वर मंदिर में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों और छात्रों सहित विभिन्न पृष्ठभूमि के तीर्थयात्रियों ने पूजा-अर्चना करने के लिए घंटों तक कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे।

एक विदेशी महिला पर्यटक ने जीवंत वातावरण पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मंदिर को भव्य बताया और इस अवसर को भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को देखने का एक सुनहरा मौका बताया।

उन्होंने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया, ‘‘हम अभी-अभी आपके भव्य मंदिर पहुंचे हैं और अंदर जाकर यह सब देखने के लिए इतने बेताब हैं कि इंतजार नहीं हो रहा।’’

उन्होंने कहा कि दिन ‘शानदार’ और ‘बहुत रंगीन’ रहा। कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में भी आध्यात्मिक वातावरण उतना ही जीवंत था, जहां आयोजित वार्षिक समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सद्गुरु के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में योगेश्वर लिंग महा अभिषेकम और रात भर चलने वाली संगीतमय प्रस्तुतियां शामिल थीं।

तंजावुर के बृहदेश्वर मंदिर में भी इसी तरह का उत्साह देखने को मिला, जहां दिनभर श्रद्धालु देवता के दर्शन के लिए उमड़ते रहे।

भाषा संतोष प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में