Drunk Teacher Viral Video : नशे में धुत गुरु जी स्कूल की टेबल पर बैठकर कर रहे थे ऐसा काम, तभी आ पहुंची शिक्षिका और फिर कैमरे में कैद की सारी करतूत, देखें वायरल वीडियो

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र स्थित प्राथमिक पाठशाला बेलौंही में एक शिक्षक पर नशे की हालत में स्कूल फंड के गलत इस्तेमाल के आरोप लगे हैं। स्कूल परिसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।

Drunk Teacher Viral Video : नशे में धुत गुरु जी स्कूल की टेबल पर बैठकर कर रहे थे ऐसा काम, तभी आ पहुंची शिक्षिका और फिर कैमरे में कैद की सारी करतूत, देखें वायरल वीडियो

Drunk Teacher Viral Video / Image Source : IBC24

Modified Date: February 15, 2026 / 05:25 pm IST
Published Date: February 15, 2026 5:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सिंगरौली के प्राथमिक पाठशाला बेलौंही में शिक्षक पर नशे में विवाद करने का आरोप।
  • बच्चों के लिए आए फंड में 35 हजार रुपये निकाले जाने पर सवाल।
  • वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की।

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली ज़िले के चितरंगी क्षेत्र स्थित प्राथमिक पाठशाला बेलौंही से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।Drunk Teacher Viral Video  यहां एक शिक्षक कथित तौर पर नशे की हालत में बच्चों की मेज पर बैठकर स्कूल के खर्चों और बर्तनों की खरीद को लेकर विवाद करते नजर आ रहे हैं। शिक्षक पर बच्चों के लिए आने वाले फंड के गलत इस्तेमाल के आरोप लगे हैं। Singrauli News शिक्षक नशे की हालत में मेज पर बैठे हैं, वहीं एक शिक्षिका उनसे सवाल कर रही हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बच्चों के लिए आने वाले फंड का गलत इस्तेमाल

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है, जिसमें स्कूल के खर्चों और बर्तनों की खरीद को लेकर विवाद हो रहा है। वीडियो में वहां मौजूद एक शिक्षिका शिक्षक से पैसों के हिसाब को लेकर सवाल कर रही हैं। शिक्षिका का आरोप है कि स्कूल में बर्तन खरीदने के नाम पर पहले 28 हजार रुपये निकाले गए और बाद में फिर 7 हजार रुपये और निकाले गए। MP School Viral Video उनका कहना है कि इतनी राशि निकालने के बावजूद स्कूल में खाना बनाने के लिए जरूरी बर्तन तक उपलब्ध नहीं हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

शिक्षिका ने वीडियो में स्पष्ट कहा कि बच्चों के लिए आने वाले फंड का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। Drunk Teacher Viral Video स्कूल परिसर के भीतर शिक्षक का ऐसा व्यवहार और पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावकों में चिंता है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में इस तरह का माहौल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.