Chhindwara Cough Syrup News: छिंदवाड़ा जहरीले कफ सिरप कांड में बड़ा खुलासा, चार माह बाद रिपोर्ट आई सामने, इस घातक केमिकल की वजह से गई 25 बच्चों की जान

Chhindwara Cough Syrup News: छिंदवाड़ा जहरीले कफ सिरप कांड में बड़ा खुलासा, चार माह बाद रिपोर्ट आई सामने, इस घातक केमिकल की वजह से गई 25 बच्चों की जान

Chhindwara Cough Syrup News: छिंदवाड़ा जहरीले कफ सिरप कांड में बड़ा खुलासा, चार माह बाद रिपोर्ट आई सामने, इस घातक केमिकल की वजह से गई 25 बच्चों की जान

Chhindwara Cough Syrup News/Image Source: IBC24 File


Reported By: Ajay Dwivedi,
Modified Date: February 15, 2026 / 01:57 pm IST
Published Date: February 15, 2026 1:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कफ सिरप में मिला घातक केमिकल
  • 25 बच्चों की जान गई
  • चार माह बाद खुला राज

छिंदवाड़ा: Chhindwara Cough Syrup News:  जहरीले कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत के मामले में चार माह बाद पुलिस को मृत बच्चों की बिसरा (post-mortem) रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कफ सिरप में डाई एथिनील ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा होने के कारण बच्चों की किडनी फेल हुई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

छिंदवाड़ा जहरीले कफ सिरप कांड में खुलासा (Chhindwara cough syrup deaths)

Chhindwara Cough Syrup News:  डीएसपी जितेन्द्र जाट ने बताया कि सरकारी लैब से मृत बच्चों की बिसरा रिपोर्ट हासिल हो गई है। रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि डाई एथिनील ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा के कारण ही मौत हुई। इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट तैयार की जाएगी और आवश्यकतानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 90 दिनों के भीतर पहला प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इस मामले में अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और सभी जिला जेल में बंद हैं। अभी तक किसी को जमानत नहीं मिली है। कुंडीपुरा पुलिस ने एक बच्चे की मौत के बाद दो लोगों को आरोपी बनाया था।

डाई एथिनील ग्लाइकॉल क्या है? (Chhindwara Cough Syrup Expose)

Chhindwara Cough Syrup News:  जानकारी के अनुसार डाई एथिनील ग्लाइकॉल एक रंगहीन, गाढ़ा और हल्की मीठी गंध वाला रासायनिक पदार्थ है। यह मानव शरीर के लिए अत्यंत खतरनाक है और इसके सेवन से किडनी को गंभीर नुकसान होता है। आम तौर पर इसका उपयोग उद्योगों में किया जाता है। इस घटना ने स्वास्थ्य सुरक्षा और दवा गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और पुलिस तथा प्रशासन मामले की गहन जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।