Sidhi Pujari Murder News: हनुमान मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या, परिजनों और ग्रामीणों ने किया हंगामा, फिर पुलिस ने उठाया ये कदम

Sidhi Pujari Murder News: सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में रविवार सुबह लगभग 8 बजे हनुमान मंदिर के एक पुजारी की हत्या कर दी।

Sidhi Pujari Murder News: हनुमान मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या, परिजनों और ग्रामीणों ने किया हंगामा, फिर पुलिस ने उठाया ये कदम

Sidhi Pujari Murder News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 15, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: February 15, 2026 5:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीधी में हनुमान मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या।
  • आरोपी कामता केवट उर्फ लाला ने पुजारी पर किया धारदार हथियार से वार।
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Sidhi Pujari Murder News: सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में रविवार सुबह लगभग 8 बजे एक हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। तहसील परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी 75 वर्षीय इन्द्रभान द्विवेदी की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि, इन्द्रभान द्विवेदी अपने घर से (Sidhi Pujari Murder News) प्रतिदिन की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना करके बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान कुसमी तहसील रोड पर उन पर कामता केवट उर्फ लाला ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

परिजनों ने किया हंगामा

Sidhi Pujari Murder News:  वहां के लोग कुछ समझ पाते वह कई बार वार करके वहां से भाग खड़ा हुआ। इस पूरे मामले की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगो, (Sidhi Pujari Murder News) परिजनों को हुई तो वे सभी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चुरी लाई, लेकिन परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया।

परिजनों ने की ये बड़ी मांग

Sidhi Pujari Murder News:  परिजनों की मांग थी की आरोपी का घर गिराया जाय, काफी समझाइश के बाद परिजनों को यह आश्वासन दिया (Sidhi Pujari Murder News) गया कि, अगर आरोपी का घर शासकीय जमीन में बना हुआ होगा तो घर गिराने की कार्यवाही की जाएगी। जिसके बाद परिजन 4 बजे राजी हुए और तब पीएम हुआ और पीएम कार्यवाही के बाद दाह संस्कार के लिए ले जाया गया है। वहीं कुसमी पुलिस ने आरोपी कामता केवट उर्फ लाला को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.