महाराष्ट्र: नीट परीक्षा में कम अंकों आने से हताश 19 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या

महाराष्ट्र: नीट परीक्षा में कम अंकों आने से हताश 19 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या

महाराष्ट्र: नीट परीक्षा में कम अंकों आने से हताश 19 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या
Modified Date: July 27, 2026 / 05:39 pm IST
Published Date: July 27, 2026 5:39 pm IST

अहिल्यानगर, 27 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में 19 वर्षीय एक छात्रा ने कथित तौर पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। छात्रा के घर से मिले एक सुसाइड नोट से पता चलता है कि 21 जून को हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) में कम अंक आने से हताश होकर उसने यह कदम उठाया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कर्जत तहसील के जलालपुर गांव की रहने वाली अंकिता सांगले ने 25 जुलाई को अपने घर में कथित तौर पर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। उसने हाल ही में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी और 21 जून को नीट- यूजी की पुन:परीक्षा दी थी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, ‘छात्रा के घर से एक पत्र बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि नीट परीक्षा में कम अंक मिलने के कारण वह अवसाद में थी और इसी वजह से यह आत्मघाती कदम उठा रही है।’

उन्होंने बताया कि कर्जत पुलिस थाने में इस संबंध में दुर्घटना से हुई मौत का मामला (एडीआर) दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

तीन मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा का पर्चा लीक होने के कारण 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई गई थी, जिसके नतीजे 16 जुलाई को घोषित किए गए।

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में