जब रास्ता भटक गई ट्रेन, महाराष्ट्र की जगह मध्यप्रदेश पहुंची
जब रास्ता भटक गई ट्रेन, महाराष्ट्र की जगह मध्यप्रदेश पहुंची
आपने ऐसे कई किस्से सुने होंगे की यात्रा करते समय किसी गफलत का शिकार होकर अपने निर्धारित स्थान की जगह कहीं और पहुंच गए। लेकिन आपने कभी ऐसा नहीं सुना होगा की कोई ट्रेन ही अपने निर्धारित स्थान की जगह किसी और जगह पहुंच गई हो। लेकिन इस अजीब सी घटना को हकीकत कर दिखाया भारतीय रेलवे ने।

दरअसल दिल्ली से महाराष्ट्र के लिए निकली एक विशेष ट्रेन मध्यप्रदेश पहुंच गई। दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए किसान अंदोलन के बाद घर लौटते किसानों के लिए एक स्पेशल ट्रेन संचालित की गई जिसे दिल्ली से महाराष्ट्र पहुंचना था लेकिन रेलवे की लापरवाही के कारण यह टेªन मध्यप्रदेश के बानमोर स्टेशन पहुंच गई। तब जाकर ड्रायवर को होंश आया कि ट्रेन गलत रेल मार्ग पर है।

रेलवे की गलती के कारण ट्रेन में मौजूद सैकड़ों यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पढ़ा। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के ड्रायवर से पूछने पर पता चला की ट्रेन को मथुरा में गलत सिग्नल दिया गया था। जिसके कारण वह अपने निर्धारित रूट से महाराष्ट्र जाने के जगह मध्यप्रदेश पहुंच गई। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Facebook


