मत्यु भोज में शामिल होना पड़ा महंगा, 93 लोग हुए कोरोना संक्रमित, गांव बना कंटेनमेंट जोन

मत्यु भोज में शामिल होना पड़ा महंगा, 93 लोग हुए कोरोना संक्रमित, गांव बना कंटेनमेंट जोन

मत्यु भोज में शामिल होना पड़ा महंगा, 93 लोग हुए कोरोना संक्रमित, गांव बना कंटेनमेंट जोन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 13, 2021 2:27 pm IST

बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक गांव में 93 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से बहुत से लोग एक भोज में शामिल हुए थे। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों ने 700 से अधिक लोगों की जनसंख्या वाले पोटा गांव को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है।

Read More: महिला से अवैध संबंध पुलिसकर्मी को पड़ गया भारी, परिजनों ने दिनदहाड़े कर दी जमकर धुनाई

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में एक जांच शिविर में 15 ग्रामीण संक्रमित पाए गए थे और इसके कुछ दिन बाद आयोजित दूसरे शिविर में 78 लोगों में संक्रमण पाया गया था। अधिकारी ने उन खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी जिसके अनुसार संक्रमण का शिकार होने से पहले ज्यादातर लोग पोटा में एक भोज में शामिल हुए थे।

Read More: पेट्रोल-डीजल, जिला प्रशासन ने जारी किया 15 से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन का आदेश

हाल ही में खामगांव में कोविड-19 के एक रोगी की मौत होने के बाद पोटा में भोज का आयोजन किया गया था। एक ग्रामीण ने बताया कि भोज में बहुत से लोग शामिल हुए थे। अधिकारी ने कहा कि गांव को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है तथा अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।

Read More: CAF की 19वीं बटालियन के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

उन्होंने बताया कि लक्षण वाले मरीजों को कोविड केंद्र में स्थानांतरित किया जा रहा है और बिना लक्षण वाले संक्रमितों को घर पर पृथक-वास में रहने के लिए कहा जा रहा है।

Read More: मध्यप्रदेश में आज रिकॉर्ड 8 हजार 998 नए कोरोना मरीज मिले, 40 संक्रमितों की मौत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"