महाराष्ट्र सरकार कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के लिए कानून बनाएगी : शिक्षामंत्री भुसे
महाराष्ट्र सरकार कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के लिए कानून बनाएगी : शिक्षामंत्री भुसे
मुंबई, सात जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने मंगलवार को कहा कि निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के लिए राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा।
भुसे ने राज्य विधान परिषद में एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा कि बाल वाटिकाओं के लिए दिशा निर्देश तैयार किये जा रहे हैं, जिनमें यह बताया जाएगा कि उनमें किस तरह की सुविधाएं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों पर सरकार का कुछ नियंत्रण होना चाहिए और केंद्र ने इस संबंध में 2024 में दिशानिर्देश जारी किए थे।
मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग ‘कोचिंग कक्षा पंजीकरण और विनियमन विधेयक’ पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में कोचिंग संस्थानों में छात्रों की संख्या, जरूरी अवसंरचना, समय, शिक्षकों की योग्यता और ऐसे संस्थानों के विज्ञापन- इन सभी बातों पर ध्यान दिया जाएगा।
भुसे ने कहा कि मसौदा विधेयक अंतिम चरण में है और कानून और विधि विभाग की मंज़ूरी मिलने के बाद लोगों से सुझाव लेने के लिए इसे सार्वजनिक किया जाएगा।
भाषा धीरज अविनाश
अविनाश

Facebook


