महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के उड़ान भरने से पहले हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी

महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के उड़ान भरने से पहले हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी

महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के उड़ान भरने से पहले हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी
Modified Date: February 3, 2026 / 03:30 pm IST
Published Date: February 3, 2026 3:30 pm IST

छत्रपति संभाजीनगर, तीन फरवरी (भाषा) छत्रपति संभाजीनगर में जिला परिषद चुनाव के लिए प्रचार करने जा रही महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे को ले जाने वाले हेलीकॉप्टर में उनके प्रस्थान समय से कुछ घंटे पहले ही तकनीकी खराबी का पता चल गया। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के लातूर जाने से कुछ घंटे पहले ही इस गड़बड़ी का पता चला।

अधिकारियों के अनुसार, मुंडे सोमवार को एक विशेष विमान से छत्रपति संभाजीनगर पहुंचीं और बाद में दिन में चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुईं।

उन्होंने बताया कि हालांकि, विमानन कंपनी ने जब उसी रात बाद में नियमित निरीक्षण किया, तो उन्हें हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खामियां मिलीं और उन्होंने चिकलठाणा हवाई अड्डे के प्राधिकारियों को इसकी सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से भाजपा नेता को लातूर ले जाया जाना था, लेकिन उनकी यात्रा में दो घंटे की देरी हो गई।

मुंडे ने पत्रकारों से कहा कि हेलीकॉप्टर पुराना था, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे को नहीं उठाया और अपनी यात्रा जारी रखी।

उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार की दुखद मौत के बाद से ही हवाई यात्रा को लेकर पार्टी नेताओं में चिंता बढ़ गई है।

पिछले सप्ताह पुणे जिले के बारामती में एक विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित चार अन्य लोगों की मौत हो गई।

मुंडे सात फरवरी को होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार कर रही हैं और उन्होंने मराठवाड़ा में रैलियां आयोजित की हैं।

भाषा यासिर दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"