महाराष्ट्र महानगर पालिका चुनाव: तकनीकी समस्या के कारण परभणी में बदली गई बैलेट यूनिट

Ads

महाराष्ट्र महानगर पालिका चुनाव: तकनीकी समस्या के कारण परभणी में बदली गई बैलेट यूनिट

  •  
  • Publish Date - January 15, 2026 / 01:13 PM IST,
    Updated On - January 15, 2026 / 01:13 PM IST

छत्रपति संभाजीनगर, 15 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के परभणी शहर में जारी निकाय चुनावों के बीच बृहस्पतिवार को सुबह लिंक में त्रुटि के कारण एक ‘बैलेट यूनिट’ बदली गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वार्ड 10 के बूथ नंबर पांच पर सुबह करीब 8.30 बजे ‘बैलेट यूनिट’ में लिंक त्रुटि दिखाई दी, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों ने इसे तुरंत बदल दिया।

अधिकारी के अनुसार इस प्रक्रिया में ज्यादा समय नहीं लगा और ‘‘मतदान जारी है।’’

परभणी समेत राज्य भर के 29 नगर निकायों में मतदान जारी है। परभणी महानगर पालिका की 65 सीटों के लिए कुल 411 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा