Mahila Samridhi Yojana Online Apply: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा 2500 रुपए, आज से शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे करें आवेदन?
Mahila Samridhi Yojana Online Apply: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा 2500 रुपए, आज से शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे करें आवेदन?

Mahila Samridhi Yojana Online Apply
- महिला समृद्धि योजना का ऐलान आज महिला दिवस के मौके पर होगा।
- बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलेगा।
- आवेदन प्रक्रिया के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।
नई दिल्ली: आज पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में आज देश की राजधानी दिल्ली की बीजेपी सरकार प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने चुनावी वादा को पूरा करते हुए आज महिला समृद्धि योजना का ऐलान कर सकती है। दरअसल, आज सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने वाली है। जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी। साथ ही महिला समृद्धि योजना के ऐलान पर चर्चा की जाएगी। इस योजना को लेकर गाइडलाइन भी जारी किया जाएगा। आज से इसका रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी।
आपको बता दें कि बीजेपी ने चुनावी प्रचार के दौरान ही ऐलान कर दिया था कि वो हर महिला को 2500 रुपये देगी। अब आज महिला दिवस के दिन महिलाओं को दिल्ली सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में बीपीएल कार्ड धारकों को ही महिला सम्मान योजना का लाभ मिलेगा
आतिशी ने लिखा था पत्र
बता दें कि दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कल यानी शुक्रवार को इस बाबत सीएम रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखी थी। इसमें दिल्ली की पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने वादा किया था महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 आएंगे। महिला दिवस में बस अब एक दिन बाकी है। मुझे उम्मीद है कल दिल्ली की महिलाओं के मोबाइल में 2500 रुपये उनके खाते में आने का मैसेज आएगा।
इन महिलाओं को मिलेगा लाभ
इस योजना की पहली शर्त ये है कि जिन बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा वह दूसरी कोई और सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही होंगी। जिन महिलाओं को यह लाभ मिलेगा उनकी उम्र 21 साल से 60 साल के बीच में होनी चाहिए। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। दिल्ली में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) कार्ड के लिए पात्र होने के लिए एक परिवार की वार्षिक आय सीमा 1,00,000 रुपये है।
महिला समृद्धि योजना के लिए कैसे आवेदन करें?
इसके लिए बीजेपी सरकार एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करेगी, जिस पर दिल्ली की महिलाएं इस योजना के लिए खुद को रजिस्टर कर सकेंगी। सरकार इस पोर्टल के अलावा आईटी विभाग से एक अलग सॉफ्टवेयर भी विकसित करवा रही है, जो सभी जमा किए गए फॉर्मों की जांच करेगा और योग्य महिलाओं की पहचान करेगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महिला समृद्धि योजना, दिल्ली सरकार द्वारा बीपीएल कार्डधारक महिलाओं को 2500 रुपये देने का एक प्रयास है, जिसे महिला दिवस के मौके पर शुरू किया जाएगा।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Mahila Samridhi Yojana Online Apply: How to apply for Mahila Samridhi Yojana

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm