Mahua Moitra Arrest Warrant: गिरफ्तार होंगी सांसद महुआ मोइत्रा? इस मामले में फंसी, कोर्ट ने भेजा अरेस्ट वारंट /image: Social Media
कोलकाता। Mahua Moitra Arrest Warrant: कृष्णानगर की तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है, उनकी खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया है। उन पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। यह वारंट अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के जज के आदेश का पालन न करने की वजह से भी जारी किया गया है।
Mahua Moitra Arrest Warrant कृष्णनगर के नाजीरापाड़ा इलाके के रहने वाले एक स्थानीय निवासी चयन नंदी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। शिकायतकर्ता के वकील शीर्षेंदु दास ने बताया कि महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra News) द्वारा महिलाओं को तुलसीमाला, बुर्का और हिजाब पहनाने संबंधी बयानों के अलावा देश के सुरक्षा बलों, जवानों और केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद महुआ एक बार भी अदालत में पेश नहीं हुईं।
इस मामले में महिलाओं की शालीनता भंग करने, विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले भाषण देने से संबंधित बीएनएस और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Mahua Moitra Political Career महुआ मोइत्रा तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद हैं। जो 2010 में वे TMC में शामिल हुई। साल 2016 में वह पश्चिम बंगाल की करीमपुर सीट से विधायक चुनी गईं। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कृष्णनगर सीट से पहली बार सांसद बनीं। दिसंबर 2023 में उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी, लेकिन उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में कृष्णनगर सीट से फिर से शानदार जीत हासिल करके संसद में वापसी की।
अगर मोइत्रा की निजी जीवन की बात करें तो उनकी पहली शादी लार्स ब्रॉरसन से हुई थी, जिनसे उनका तलाक हो चुका है। इसके बाद, मई 2025 में उन्होंने बीजद के वरिष्ठ नेता और वकील पिनाकी मिश्रा के साथ शादी किया।
ये भी पढ़ें