Mahua Moitra Arrest Warrant: गिरफ्तार होंगी सांसद महुआ मोइत्रा? इस मामले में फंसी, कोर्ट ने भेजा अरेस्ट वारंट
Mahua Moitra Arrest Warrant: कृष्णनगर की TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। जानें आरोप और पूरा मामला।
Mahua Moitra Arrest Warrant: गिरफ्तार होंगी सांसद महुआ मोइत्रा? इस मामले में फंसी, कोर्ट ने भेजा अरेस्ट वारंट /image: Social Media
- महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
- कई बार समन भेजे जाने के बावजूद सांसद के अदालत में पेश नहीं होने का आरोप
- आपत्तिजनक भाषण से जुड़ी धाराओं के तहत दर्ज किया गया है
कोलकाता। Mahua Moitra Arrest Warrant: कृष्णानगर की तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है, उनकी खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया है। उन पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। यह वारंट अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के जज के आदेश का पालन न करने की वजह से भी जारी किया गया है।
किस मामले में फंसी महुआ (Mahua Moitra Controversy)
Mahua Moitra Arrest Warrant कृष्णनगर के नाजीरापाड़ा इलाके के रहने वाले एक स्थानीय निवासी चयन नंदी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। शिकायतकर्ता के वकील शीर्षेंदु दास ने बताया कि महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra News) द्वारा महिलाओं को तुलसीमाला, बुर्का और हिजाब पहनाने संबंधी बयानों के अलावा देश के सुरक्षा बलों, जवानों और केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद महुआ एक बार भी अदालत में पेश नहीं हुईं।
इस मामले में महिलाओं की शालीनता भंग करने, विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले भाषण देने से संबंधित बीएनएस और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कैसा रहा महुआ मोइत्रा का राजनीतिक करियर (TMC MP Mahua Moitra)
Mahua Moitra Political Career महुआ मोइत्रा तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद हैं। जो 2010 में वे TMC में शामिल हुई। साल 2016 में वह पश्चिम बंगाल की करीमपुर सीट से विधायक चुनी गईं। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कृष्णनगर सीट से पहली बार सांसद बनीं। दिसंबर 2023 में उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी, लेकिन उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में कृष्णनगर सीट से फिर से शानदार जीत हासिल करके संसद में वापसी की।
अगर मोइत्रा की निजी जीवन की बात करें तो उनकी पहली शादी लार्स ब्रॉरसन से हुई थी, जिनसे उनका तलाक हो चुका है। इसके बाद, मई 2025 में उन्होंने बीजद के वरिष्ठ नेता और वकील पिनाकी मिश्रा के साथ शादी किया।
ये भी पढ़ें
- Good News For Farmers in MP: प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, लाइन लगने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे कुछ ही सेकंड में बुक कर सकेंगे खाद, यहां जानें पूरा प्रोसेस
- CG Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें कहां-कहां होगी झमाझम बारिश, पढ़ें Weather Report
- MP Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन से पहले भर गई लाड़ली बहनों की झोली, सीएम ने खाते में ट्रांसफर किए इतने हजार रुपए

Facebook


