Guna School Student News Today: स्कूल की छात्राओं को पिलाया यूरिन वाला पानी, प्राचार्य से की शिकायत तो बोले- मुंह खराब लग रहा है तो चॉकलेट खा लो

Ads

Guna School Student News Today: स्कूल की छात्राओं को पिलाया यूरिन वाला पानी, प्राचार्य से की शिकायत तो बोले- मुंह खराब लग रहा है तो चॉकलेट खा लो

  • Reported By: Neeraj Yogi

    ,
  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 10:52 AM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 10:53 AM IST

Guna School Student News Today: स्कूल की छात्राओं को पिलाया यूरिन वाला पानी, प्राचार्य से की शिकायत तो बोले- मुंह खराब लग रहा है तो चॉकलेट खा लो / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • गुना के सरकारी स्कूल में शर्मनाक घटना
  • शिकायत पर प्राचार्या का संवेदनहीन रवैया
  • परिजनों ने स्कूल में जड़ा ताला

गुना: Guna School Student News Today मध्य प्रदेश के गुना जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोन विकासखंड के ग्राम घटावदा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5वीं की दो 10 वर्षीय नाबालिक लड़कियों को कक्षा के ही शरारती नाबालिक लड़कों ने छल से पानी की बोतल में यूरिन मिलाकर पिला दिया। सोमवार को रंगोली बनाकर लौटीं नाबालिक लड़कियों ने जब रोते हुए शिकायत की, तो प्राचार्या ने संवेदनहीनता की हदें पार करते हुए 10 रुपए की चॉकलेट खाने का फरमान सुना दिया। इस अमानवीय कृत्य के बाद मंगलवार को परिजनों ने स्कूल में ताला जड़कर उग्र हंगामा किया।

यूरिन मिलाकर छात्राओं को पिलाया पानी

Guna School Student News Today मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोन एसडीएम मंजूषा खत्री के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार और बीईओ भारी पुलिस बल के साथ घटावदा गांव पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित नाबालिक लड़कियों, परिजनों और आरोपी नाबालिक लड़कों के बयान दर्ज किए। वहीं, इस शर्मनाक घटना पर तीखी सियासत शुरू हो गई। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने घटना को राधोगढ़ क्षेत्र का बताकर पोस्ट किया, जिस पर विधायक जयवर्धन सिंह ने पलटवार करते हुए इसे गुना विधानसभा क्षेत्र का मामला बताया। बाद में पूर्व मंत्री ने अपनी पोस्ट संशोधित की।

प्राचार्य ने कहा- 10 रुपए की चॉकलेट खा लो

शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाले इस संगीन मामले में जहां प्राचार्या का गैर-जिम्मेदाराना रवैया कटघरे में है। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन क्या कार्रवाई करती है? जिला शिक्षा विभाग क्या एक्शन लेते हैं? इस पर आम जनता की निगाहें टिकी हैं। पीड़ित परिजनों की मांग है कि आरोपी नाबालिक लड़कों और संवेदनहीन प्राचार्या पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें

गुना के सरकारी स्कूल में क्या हुआ?

गुना जिले के आरोन विकासखंड के घटावदा गांव स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में दो 10 वर्षीय छात्राओं को कथित तौर पर पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया है।

छात्राओं ने घटना की शिकायत किससे की?

घटना के बाद छात्राओं ने स्कूल में रोते हुए शिकायत की। इसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया और परिजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध जताया।

प्राचार्या पर क्या आरोप है?

आरोप है कि शिकायत के बाद प्राचार्या ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय छात्राओं से 10 रुपये की चॉकलेट खाने को कहा।

मामले में प्रशासन ने क्या कार्रवाई की?

आरोन एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और बीईओ पुलिस बल के साथ घटावदा पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित छात्राओं, उनके परिजनों और आरोपी नाबालिग छात्रों के बयान दर्ज किए।

परिजनों की क्या मांग है?

पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने कथित रूप से घटना में शामिल नाबालिग छात्रों और मामले में संवेदनहीन रवैया अपनाने की आरोपी प्राचार्या के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।